विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Diplomat Collection Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार! दूसरे दिन छापे इतने करोड़

Published: Sat, 15 Mar 2025 10:00 PM (GMT+05:30)

जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ज्यादा बड़ा ...और पढ़ें

द डिप्लोमैट फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
द डिप्लोमैट फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. द डिप्लोमैट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
  2. ओपनिंग डे पर फिल्म बड़ा धमाल नहीं मचा पाई
  3. जॉन अब्राहम की फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। जॉन की फिल्म से उम्मीद लगाई गई कि यह लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित मूवी को टक्कर देने का काम करेगी। ओपनिंग डे के बाद अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम हर किरदार को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। द डिप्लोमैट एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो IFS अधिकारी जे.पी. सिंह के मिशन पर आधारित है। बता दें कि उन्होंने उस समय की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से पाकिस्तान से एक लड़की को बचाया था। बड़े पर्दे पर उनकी भूमिका को जॉन अब्राहम ने अदा किया है।

पहले दिन कितनी कमाई हुई?

द डिप्लोमैटफिल्म का नाम बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा में रहा। सिनेमा लवर्स भी इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। होली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद मूवी ने भारत में 4 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, इस फिल्म से और बेहतर करने की उम्मीद थी। जॉन की पिछली फिल्म वेदा ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें- The Diplomat Box Office Day 1: होली पर जॉन अब्राहम की फिल्म का रंग पड़ा फीका, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाई

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

द डिप्लोमैटका दूसरे दिन का कलेक्शन

जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन रफ्तार जरूर पकड़ी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 3.96 करोड़ का कलेक्शन (The Diplomat Day 2 Collection) कर लिया है। हालांकि, इन आंकड़ों में फेरबदल होना संभावित है। कुल मिलाकर द डिप्लोमैटने दो दिनों में मिलाकर 7.96 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में कलेक्शन का ग्राफ कितनी तेजी से बढ़ता है।

Photo Credit- Instagram

छावा को क्या टक्कर दे पाएगी फिल्म?

बॉक्स ऑफिस पर छावा का एकतरफा राज चल रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी सवाल है कि क्या जॉन अब्राहम की फिल्म विक्की कौशल स्टारर छावा का सामना कर पाएगी या नहीं। दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म को देखने का क्रेज दर्शकों में जरूर है। पहले दिन होली के कारण ज्यादा लोग सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को जरूर मिल सकता है।

छावा के बाद द डिप्लोमैटके लिए बड़ी चुनौती सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर बन सकती है। भाईजान की मूवी ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- OTT पर कब और कहां रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'The Diplomat', रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है फिल्म की कहानी