Move to Jagran APP

Thappad Box Office Collection Day 9: गिरावट के बाद 'थप्पड़' ने की वापसी, जानिए टोटल कलेक्शन

Thappad Box Office Collection Day 9 दूसरे वीकेंड में औसत शुक्रवार के बाद एक बार फिर फ़िल्म ने वापसी की है। थप्पड़ ने शनिवार को अच्छा कलेक्शन किया है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 03:19 PM (IST)
Thappad Box Office Collection Day 9: गिरावट के बाद 'थप्पड़' ने की वापसी, जानिए टोटल कलेक्शन
Thappad Box Office Collection Day 9: गिरावट के बाद 'थप्पड़' ने की वापसी, जानिए टोटल कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। Thappad Box Office Collection Day 9: तापसी पन्नू स्टारर फ़िल्म 'थप्पड़' लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है। पहले हफ्ते में अच्छा बिजनेस करने के बाद अब फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में पहुंच गई है। क्रिटिक्स से मिली सराहना का असर फ़िल्म के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में औसत शुक्रवार के बाद एक बार फिर फ़िल्म ने वापसी की है। 'थप्पड़' ने शनिवार को अच्छा कलेक्शन किया है। 

loksabha election banner

अनुभव सिन्हा निर्देशित फ़िल्म थप्पड़ 28 फ़रवरी को रिलीज़ हुई थी।  शुक्रवार को फ़िल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई। boxofficeindia.com के मुताबिक, फ़िल्म  ने दूसरे शुक्रवार को 90 लाख का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को वीकेंड का फायदा फ़िल्म को मिला। फ़िल्म ने शनिवार को करीब दोगुना कलेक्शन किया। फ़िल्म ने शनिवार को करीब 1 करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फ़िल्म को टोटल कलेक्शन 25 करोड़ के पार हो गया। 

पहले हफ़्ते में  22.79 करोड़ का कलेक्शन

तापसी पन्नू की महिला केंद्रित फ़िल्म 'थप्पड़' ने पहले हफ़्ते में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। फ़िल्म ने 3.07 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 5.05 करोड़ और रविवार को 6.54 करोड़ का बिजनेस किया। सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई। इसके बाद फ़िल्म की कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। पहले हफ़्ते के ख़त्म होने के बाद थप्पड़ ने 22.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं, अब तक कुल कलेक्शन 25.34 हो गया है। 

बागी 3 से मिल रही है टक्कर

तापसी पन्नू को फ़िल्म 'थप्पड़' को टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फ़िल्म 'बागी 3' से मिल रही है। इसका असर 'थप्पड़' के शुक्रवार को कलेक्शन पर देखने को भी मिला। हालांकि, मल्टीप्लेक्स स्क्रींस पर फ़िल्म को अभी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, उम्मीद है कि रविवार को फ़िल्म के कलेक्शन बढोतरी हो सकती है। वहीं, मंगलवार को होली के मौके पर कलेक्शन में और भी इजाफ़ा हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.