विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leo Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर 'लियो' ने मचाया तहलका, एक्टर विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की लगाई लंका

Published: Sat, 04 Nov 2023 10:26 AM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2023 10:31 AM (IST)

थलापित विजय साउथ के बहुत बड़े एक्टर हैं। उनकी फिल्मों को अक्सर फैंस की हरी झंडी मिलती है। इन दिनों ...और पढ़ें

थलापित विजय की फिल्म लियो. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
थलापित विजय की फिल्म लियो. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक्शन से भरपूर फिल्म है 'लियो'
  2. बॉकस ऑफिस पर चला लियो फिल्म का सिक्का
  3. मूल भाषा में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की फिल्म 'लियो' जब से रिलीज हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर इसके आसपास कोई और मूवी वैसा तहलका मचाती नहीं नजर आई। इस एक्शन-थ्रिलर को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसकी वजह से इसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ तरीके से नोट छापे हैं।

'लियो' रिलीज के तीसरे हफ्ते भी धमाल मचा रही है। हालांकि, फिल्म की स्पीड अब धीमी पड़ चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ अब भी बनाए हुई है।

'लियो' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

'लियो' सिनेमाघरों में पहले दिन से खूब धमाल मचा रही है। ये एक्शन-थ्रिलर भारतीय और कॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ये एक्टर विजय के करियर की पहली मूवी है, जिसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा कमा कर जलवा काट रही है।

शुक्रवार को 'लियो' ने कमाए इतने करोड़

एक्शन ओरिएंटेड यह फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन यानी कि शुक्रवार को 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस 319.80 करोड़ हो गया है।

'लियो' का अब तक का कलेक्शन

'लियो' ग्रॉस कलेक्शन 371.4 करोड़
'लियो' नेट कलेक्शन 319.80 करोड़
तमिल कलेक्शन 212.2 करोड़
हिंदी कलेक्शन 23.05 करोड़
पहले हफ्ता का कलेक्शन 264.25 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 53.35 करोड़

फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तमिल भाषा में हुई है। पहले हफ्ते फिल्म ने इस भाषा में 212.2 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 40.99 करोड़ की कमाई की। इसके बाद 'लियो' ने तेलुगू और फिर हिंदी भाषा में ठीकठाक कमाई की है। अब मेकर्स को वीकेंड पर उछाल की उम्मीद है।

फिल्म की स्टार कास्ट में थलापति विजय के अलावा 'पोन्नियिन सेल्वन' एक्ट्रेस तृषा कृष्णण और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी मुख्य रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Leo Worldwide Collection: दिवाली से पहले होगा 'लियो' धमाका, 600 करोड़ के आंकड़े महज इतने कदम दूर