तीन दिन में 22 करोड़ रुपये ही कमा पाई तेवर
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' की कमाई में रविवार को कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ये अब तक 22.05 करोड़ रुपये ही बटोर सकी है।
By Monika SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Jan 2015 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2015 01:43 PM (IST)
मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' की कमाई में रविवार को कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ये अब तक 22.05 करोड़ रुपये ही बटोर सकी है।
फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद फिल्म को दर्शक उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पा रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को भा गया था लेकिन वो थिएटरों तक नहीं पहुंच रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने घोड़े से बचाई श्रुति हासन की जान!
अमित शर्मा के निर्देशन में बनी 'तेवर' में मनोज बाजपेयी भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें