Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 52: धीरे-धीरे 'तानाजी' बढ़ रही है 300 करोड़ के करीब, जानिए टोटल कलेक्शंस

Tanhaji Box Office Collection Day 52 फ़िल्म शुक्रवार को आठवें हफ्ते में पहुंच गई। इसके बावजूद भी फ़िल्म लगातार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अब कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 02:04 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 52: धीरे-धीरे 'तानाजी' बढ़ रही है 300 करोड़ के करीब, जानिए टोटल कलेक्शंस
Tanhaji Box Office Collection Day 52: धीरे-धीरे 'तानाजी' बढ़ रही है 300 करोड़ के करीब, जानिए टोटल कलेक्शंस

नई दिल्ली,जेएनएन। Tanhaji Box Office Collection Day 52: अजय देवगन स्टारर 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धीरे-धीरे ही सही, लेकिन 300 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। जनवरी में रिलीज़ हुई फ़िल्म शुक्रवार को आठवें हफ्ते में पहुंच गई। इसके बावजूद भी फ़िल्म लगातार ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, अब कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है। 

loksabha election banner

बॉक्स ऑफ़िस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फ़िल्म ने आठवें हफ्तें की शुरुआत 10 लाख के साथ किया। शुक्रवार के बाद शनिवार के कलेक्शंस को लेकर ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि फ़िल्म शनिवार को 10 लाख का कलेक्शन किया हो। हालांकि, अभी तक फ़िल्म को लेकर कोई ऑफ़िशियल आंकड़ा नहीं आया है। आधिकारिक आंकड़ा आने पर इसमें और भी वृद्धि हो सकती है। 

'तानाजी' ने गुरुवार तक 277.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार कलेक्शन जोड़े, तो कुल कलेक्शन करीब 278 करोड़ हो गया है। इसके साथ फ़िल्म शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' को पीछे छोड़ने में थोड़ी ही पीछे है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'कबीर सिंह' का लाइफटाइम टोटल कलेक्शन 278.24 करोड़ रहा है। 

वीकेंड के हिसाब कलेक्शन 

'तानाजी' को काफी शानदार शुरुआती मिली थी। पहले हफ्ते  में फ़िल्म ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 78.54 करोड़ और अधिक जोड़ लिये। तीसरे हफ्ते में  40.42 करोड़, चौथे हफ्ते में 21.65 करोड़, पांचवे हफ्ते में 10.41 करोड़, छठे हफ्ते में  5.08 करोड़ और सातवें हफ्ते में करीब 2. 56 करोड़ का कलेक्शन किया। 

तानाजी मालुसरे की कहानी

'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे की असल ज़िंदगी को दिखाया गया है। इस फ़िल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। वहीं, इस फ़िल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ़ अली ख़ान भी अहम भूमिका में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.