विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tanhaji Box Office Collection Day 50: 'तानाजी' ने पूरा किया 50 दिनों का शानदार सफ़र, जानें तोड़े कितने रिकॉर्ड

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 29 Feb 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 08:48 AM (IST)

Tanhaji Box Office Collection Day 50 आठवें वीकेंड में उम्मीद है कि तानाजी शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह के ...और पढ़ें

Tanhaji Box Office Collection Day 50: 'तानाजी' ने पूरा किया 50 दिनों का शानदार सफ़र, जानें तोड़े कितने रिकॉर्ड
Tanhaji Box Office Collection Day 50: 'तानाजी' ने पूरा किया 50 दिनों का शानदार सफ़र, जानें तोड़े कितने रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार (28 फरवरी) को अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने सिनेमाघरों में 50 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया। इन 50 दिनों के सफ़र में फ़िल्म ने ना सिर्फ़ बेहतरीन कलेक्शन किया है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की हैं। उनके बारे में जानने से पहले आइए आपको बताते हैं कि नेट कलेक्शन कहां तक पहुंचा। 

तानाजी 21 फरवरी को सातवें हफ़्ते में दाख़िल हुई थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, सातवें वीकेंड (21-23 फरवरी) में फ़िल्म ने 1.89 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो सातवें शुक्रवार को 52 लाख, शनिवार को 63 लाख और रविवार को 74 लाख का कलेक्शन किया था। इसके साथ फ़िल्म का 45 दिनों का कलेक्शन 276.90 करोड़ हो चुका था। सातवें वीकेंड के बाद सोमवार से शुक्रवार तक अनुमान है कि फ़िल्म ने 90 लाख रुपये और जोड़े हैं, जिसे मिलाकर 50 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 277.80 करोड़ हो चुका है। शुक्रवार (28 फरवरी) को तानाजी की आठवें हफ़्ते में एंट्री भी हो गयी।

ख़ास बात यह है कि तानाजी की स्क्रींस की संख्या अब काफ़ी कम हो चुकी है, मगर फ़िल्म कुछ जगह पर अभी भी दर्शकों को खींच रही है, जिसके चलते कलेक्शंस बढ़ रहे हैं। आठवें वीकेंड में उम्मीद है कि तानाजी शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। 2019 में दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली कबीर सिंह ने 278 करोड़ जमा किये थे, जिससे तानाजी कुछ लाख ही दूर है।

अब अगर हफ़्तेवार फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं-

  • पहला हफ़्ता- 118.91 करोड़
  • दूसरा हफ़्ता- 78.54 करोड़
  • तीसरा हफ़्ता- 40.42 करोड़
  • चौथा हफ़्ता- 21.65 करोड़
  • पांचवां हफ़्ता- 10.41 करोड़
  • छठा हफ़्ता- 5.08 करोड़

अब अगर बात करें तानाजी के उन रिकॉर्ड्स की जो फ़िल्म ने 50 दिन के सफ़र में बनाये हैं तो वो इस प्रकार हैं- 

  • तानाजी के नाम 2020 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 15.10 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी।
  • तानाजी हिंदी सिनेमा की 12वीं हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म बन चुकी है। कबीर सिंह को पीछे छोड़ते ही तानाजी 11वीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फ़िल्म बन जाएगी।
  • मुंबई सर्किट में सबसे अधिक कलेक्शन (लगभग 140 करोड़) करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 
  • बॉलीवुड में तीसरे रविवार को सबसे अधिक कमाई (12.58 करोड़) करने वाली तीसरी फ़िल्म बनी है।
  • तीसरे हफ़्ते में सबसे अधिक कमाई (40.42 करोड़) करने वाली चौथी फ़िल्म बन चुकी है।
  • चौथे हफ़्ते में सबसे अधिक कमाई (21.65 करोड़) करने वाली तीसरी फ़िल्म है।
  • पांचवें हफ़्ते में सबसे अधिक कमाई (10.41 करोड़) करने वाली भी तीसरी फ़िल्म है।
  • छठे हफ़्ते में सबसे अधिक कमाई (5.08 करोड़) करने वाली पांचवीं फ़िल्म है।