Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 21: तीन हफ़्तों से 'तानाजी' का एकछत्र राज, चौथे हफ़्ते में 250 करोड़ पार?

Tanhaji Box Office Collection Day 21 तानाजी का सीधा मुक़ाबला जवानी जानेमन से है। तानाजी में अजय देवगन के दुश्मन बने सैफ़ अली ख़ान अब बॉक्स ऑफ़िस पर उनसे फाइट कर रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 08:05 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 04:21 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 21: तीन हफ़्तों से 'तानाजी' का एकछत्र राज, चौथे हफ़्ते में 250 करोड़ पार?
Tanhaji Box Office Collection Day 21: तीन हफ़्तों से 'तानाजी' का एकछत्र राज, चौथे हफ़्ते में 250 करोड़ पार?

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' ने तीन हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है और इस दौरान फ़िल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान नई फ़िल्में भी रिलीज़ हुईं, मगर तानाजी अपनी ही रफ़्तार से चलती रही। मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की कहानी को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया, जिसके चलते फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन कलेक्शन कर लिया। 

loksabha election banner

गुरुवार (30 जनवरी) को तानाजी का तीसरा हफ़्ता पूरा हुआ। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ तानाजी का 3 हफ़्तों का नेट कलेक्शन 237.87 करोड़ हो चुका है। तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले गोलमाल अगेन सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म थी। 200 करोड़ क्लब में भी अजय की दो फ़िल्में हो चुकी हैं। अब इंतज़ार है 250 करोड़ का पड़ाव पार करने का, जिससे तानाजी 12.13 करोड़ दूर है। सवाल यह है कि क्या चौथे हफ़्ते में फ़िल्म इस पड़ाव को पार कर लेगी?

अब अगर तीसरे हफ़्ते में तानाजी की चाल देखें तो फ़िल्म ने तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये हैं।

चौथे वीकेंड में तानाजी के सामने तीन नई फ़िल्मों की चुनौती बढ़ गयी है। ये फ़िल्में हैं- सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन, हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी एंड हीर और गुल मकई, जो आज (31 जनवरी) को रिलीज़ हो चुकी हैं। इन तीनों में तानाजी का सीधा मुक़ाबला जवानी जानेमन से है। तानाजी में अजय देवगन के दुश्मन बने सैफ़ अली ख़ान अब बॉक्स ऑफ़िस पर उनसे फाइट कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: बॉक्स ऑफ़िस पर क्या जवानी जानेमन के लिए चुनौती बनेगी तानाजी, ओपनिंग का अनुमान

चौथे हफ़्ते में तानाजी के निशाने पर रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक (244 करोड़) रहेंगी। इससे पहले शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को तानाजी पीछे छोड़ चुकी है।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में मिले 118 करोड़

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.