Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 14: इतिहास बनाने निकली 'तानाजी, आज पार हो जाएगा यह ख़ास पड़ाव

Tanhaji Box Office Collection Day 14 तानाजी के लिए तीसरा हफ़्ता चुनौतीभरा होगा क्योंकि शुक्रवार से इसके सामने दो बड़ी फ़िल्में पंगा और स्ट्रीट डांसर 3 डी रिलीज़ हो रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 07:46 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 14: इतिहास बनाने निकली 'तानाजी, आज पार हो जाएगा यह ख़ास पड़ाव
Tanhaji Box Office Collection Day 14: इतिहास बनाने निकली 'तानाजी, आज पार हो जाएगा यह ख़ास पड़ाव

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की फ़िल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' आज (शुक्रवार) 200 करोड़ का पड़ाव पार करके इतिहास रचने वाली है। फ़िल्म डबल सेंचुरी से बस चंद क़दम ही पीछे है। रिलीज़ के दो हफ़्ते पूरा कर चुकी 'तानाजी' ने 197.45 करोड़ का कलेक्शन 14 दिनों में कर लिया है।

loksabha election banner

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी की रिलीज़ के दो हफ़्ते पूरे हो गये। फ़िल्म ने गुरुवार को 7.02 करोड़ नेट कलेक्शन किया। 200 करोड़ के लिए फ़िल्म को अब 2.55 करोड़ की और दरकार, जो आज यानि शुक्रवार को मिल जाएगा। इसके साथ अजय की 200 करोड़ क्लब में 2 फ़िल्में हो जाएंगे। 2017 में उन्होंने गोलमाल अगेन से इस क्लब में एंट्री ली थी। यह फ़िल्म दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी, जबकि तानाजी नॉन-हॉलीडे रिलीज़ है। 

दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। दूसरे वीकेंड में तानाजी ने 48.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़ और बुधवार को 7.09 करोड़ बटोरे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया। 

पहले हफ़्ते में तानाजी का सफ़र

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

तीसरे हफ़्ते में बढ़ी चुनौती

तानाजी के लिए तीसरा हफ़्ता चुनौतीभरा होगा, क्योंकि शुक्रवार से इसके सामने दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी और कंगना रनोट की पंगा, तानाजी की मुश्किलें बढाएंगी। इन दोनों फ़िल्मों की रिलीज़ का असर तानाजी की स्क्रींस की संख्या पर भी पड़ेगा, जिससे कलेक्शन कम होने की पूरी सम्भावना है। स्ट्रीट डांसर देशभर में 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है, जबकि पंगा को 1450 स्क्रींस मिली हैं। 

ओम राउत निर्देशित तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी है, जिसमें अजय ने टाइटल रोल निभाया है। वहीं सैफ़ अली ख़ान उदयभान के किरदार में हैं, जो मुगल सेना का सेनापति था। काजोल ने फ़िल्म मेें तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.