Tanhaji Box Office Collection Day 12: 200 करोड़ से कुछ ही दूर 'तानाजी', मंगलवार को घटी कमाई
Tanhaji Box Office Collection Day 12 तीसरे हफ़्ते में तानाजी का सफ़र थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि 24 जनवरी को स्ट्रीट डांसर 3 डी और पंगा रिलीज़ हो रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दूसरे वीकेंड के बाद अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर की रफ़्तार बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ कम हुई है। पहले 10 दिनों में फ़िल्म जहां डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, वहीं अब कलेक्शन घटकर सिंगल डिजिट में आ गये हैं। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, मंगलवार को फ़िल्म ने 7.72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ तानाजी का 12 दिनों का कलेक्शन अब 183.34 करोड़ हो गया है। इस बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के साथ फ़िल्म सेफ़ ज़ोन में पहुंच चुकी है। अब बस 200 करोड़ क्लब में दाख़िल होने का इंतज़ार है, जो तीसरे वीकेंड तक आराम से मिल जाएगा। गोलमाल अगेन के बाद अजय देवगन की यह दूसरी 200 करोड़ की फ़िल्म होगी।
सोमवार को कामकाजी दिन शुरू होने के बाद से तानाजी की रफ़्तार कुछ थमी है। सोमवार को फ़िल्म ने 8.17 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले तक फ़िल्म ने कमाई के आंकड़े को दहाई से कम नहीं होने दिया। दूसरे वीकेंड की बात करें तो तानाजी ने 48.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे।
#Tanhaji continues to stand tall, run triumphantly on weekdays... Next target: ₹ 200 cr... Will be #AjayDevgn’s second film to hit ₹ 200 cr, after #GolmaalAgain... [Week 2] Fri 10.06 cr, Sat 16.36 cr, Sun 22.12 cr, Mon 8.17 cr, Tue 7.72 cr. Total: ₹ 183.34 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 22, 2020
तानाजी 10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो उम्मीद से भी अधिक रही। ट्रेड जानकारों का अनुमान था कि तानाजी की पहले दिन 10-12 करोड़ की कमाई हो सकती है।
ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म की कमाई पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में हर दिन फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। 16 जनवरी को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में तानाजी ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।
तीसरे हफ़्ते में तानाजी का स्ट्रीट डांसर 3 डी से पंगा
तीसरे हफ़्ते में तानाजी का सफ़र थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि 24 जनवरी को वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3 डी रिलीज़ हो रही है। वहीं, कंगना रनौत की पंगा भी आ रही है। इन दो बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ के साथ तानाजी की स्क्रींस की संख्या घटेगी, जिसका असर फ़िल्म के कलेक्शंस पर पड़ सकता है।