By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Updated: Tue, 15 Aug 2023 03:05 PM (IST)
Gadar 2 vs OMG 2 Overseas Collection 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी लागत अनुसार अच्छा बिजनेस कर रही हैं। खासकर फिल्म गदर 2 का कलेक्शन देखने लायक है। इन फिल्मों को न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पांस मिला है बल्कि ओवरसीज भी अच्छा कलेक्शन किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 and OMG 2 Overseas Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। कुछ ऐसा ही हाल 'ओएमजी 2' का भी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ही इन फिल्मों के ओवरसीज कलेक्शन भी काबिल-ऐ-तारीफ हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ओवरसीज कलेक्शन में भी छाईं फिल्में
'गदर 2' की धूम दुनियाभर में देखने को मिल रही है। फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नतीजे भी शानदार हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' ने ओपनिंग वीकेंड में 2.168 मिलियन यूएसडी यानी कि 18.63 करोड़ की कमाई की है। इसके मुकाबले 'ओएमजी 2' ने 1.33 मिलियन यूएसडी यानी कि 11.06 करोड़ की कमाई की है।
कहां हुई कितनी कमाई
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका
फिल्म | स्क्रीन्स | वीकेंड ग्रॉस |
गदर 2 | 350 | 6.29 करोड़ |
ओएमजी 2 | 186 | 3.47 करोड़ |
कनाडा
फिल्म | स्क्रीन्स | वीकेंड ग्रॉस |
गदर 2 | 53 | 3.79 करोड़ |
ओएमजी 2 | 37 | 3.38 करोड़ |
यूनाइटेड किंगडम और आईलैंड
फिल्म | स्क्रीन्स | वीकेंड ग्रॉस |
गदर 2 | 118 | 2.14 करोड़ |
ओएमजी 2 | 21 | 42.19 लाख |
ऑस्ट्रेलिया
फिल्म | स्क्रीन्स | वीकेंड ग्रॉस |
गदर 2 | 38 | 1.71 करोड़ |
ओएमजी 2 | 39 | 1.19 करोड़ |
न्यू जीलैंड
फिल्म | स्क्रीन्स | वीकेंड ग्रॉस |
गदर 2 | 27 | 66.15 लाख |
ओएमजी 2 | 19 | 43 लाख |
जर्मनी
फिल्म | स्क्रीन्स | वीकेंड ग्रॉस |
गदर 2 | 49 | 35.89 लाख |
ओएमजी 2 | 1 | 65,343 |
वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के दमदार एक्शन सीन और बुलंद आवाज से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 224.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यानी कि 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में इसे ज्यादा दिन नहीं लगेंगे। वहीं, ओवरसीज के कलेक्शन भी अच्छे हैं। जबकि, ओएमजी 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65 करोड़ के करीब है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।