Move to Jagran APP

Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1: वरुण धवन स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को मिली सही शुरुआत, जानिए टोटल कलेक्शन

ससे पहले आई एबीसीडी बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी और 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ली थी। अब इस फ्रैंचाइजी की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी ने उम्मीदों के मुताबिक शुरूआत की है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 03:13 PM (IST)
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1: वरुण धवन स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को मिली सही शुरुआत, जानिए टोटल कलेक्शन
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 1: वरुण धवन स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को मिली सही शुरुआत, जानिए टोटल कलेक्शन

 नई दिल्ली, जेएनएन।  रेमो डिसूजा की एक बार फिर डांस मूवी का डोज़ लेकर आ गए हैं। प्रभुदेवा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को रिलीज़ हो गई। एक बार फिर फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलावा बिखेरना शुरू कर दिया है। इससे पहले आई एबीसीडी बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी और 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ली थी। इसके बाद अब आई स्ट्रीट डांसर 3डी ने उम्मीदों के मुताबिक शुरूआत की है। 

loksabha election banner

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक,  स्ट्रीट डांसर 3डी को 10.26 करोड़ की ओपनिंग मिली। इससे पहले फिल्म पंडितों ने 12-14.50 करोड़ की ओपनिंग का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि, महाराष्ट्र सर्टिक में अजय देवगन स्टारर तानाजी द अनसंग वॉरियर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसका असर भी स्ट्रीट डांसर 3डी के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन पर पड़ रहा है। 

आने वाले दिनों में स्ट्रीट डांसर 3डी के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में उछाल देखी जा सकती है। शनिवार और रविवार को वीकेंड का फायदा मिलेगा। वहीं, रविवार को गणतंत्र दिवस भी है, ऐसे में इसका भी फायदा स्ट्रीट डांसर 3डी को मिल सकता है। फ़िल्म को फिलहाल तानाजी से टक्कर मिल रही है। हालांकि, शुक्रवार को रिलीज़ हुई कंगना रनौत की पंगा उस हिसाब से टक्कर नहीं दे पा रही है, जितनी की उम्मीद की जा रही थी। 

स्ट्रीट डांसर 3डी को स्क्रीन का फायदा भी मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, स्ट्रीट डांसर 3 डी भारत में 3700 स्क्रींस पर 2डी और 3डी फॉर्मेट में रिलीज़ की गयी है, जबकि ओवरसीज़ में 670 स्क्रींस पर फ़िल्म रिलीज़ हुई है। ऐसे में फ़िल्म को काफी ज्यादा स्क्रीन मिल है, ऐसे में इसे और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। 

आपको बता दें कि फ़िल्म का सबसे बड़ा चार्म वरुण धवन है। इसके अलावा श्रद्धा और नोरा उन्हें पूरी तरह कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं। वहीं, डांस फ़िल्म के हिसाब प्रभुदेवा भी मौजूद हैं। अब देखना होगा कि ये सब मिलकर कितने दर्शकों को स्क्रीन तक खींच पाते हैं। इससे पहले वरुण धवन के हिस्से कलंक और सुई धागा जैसी लगातार फ्लॉप फ़िल्में आ चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.