विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Box Office Day 13: 'स्त्री' के हाथों में बॉक्स ऑफिस की कमान, मंगलवार को मचाया खूब धमाल

Published: Tue, 27 Aug 2024 11:26 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2024 12:26 PM (IST)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हड़कंप मचा रही है। ...और पढ़ें

मंगलवार को स्त्री 2 की सुनाई दी गूंज/ फोटो- IMDB
मंगलवार को स्त्री 2 की सुनाई दी गूंज/ फोटो- IMDB

HighLights

  1. मंगलवार को स्त्री 2 की हुई शानदार कमाई
  2. बॉक्स ऑफिस पर सरकटे का आतंक जारी
  3. 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना फिलहाल मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। जिस तरह से ये मूवी हर दिन इंडिया और दुनियाभर में कमाई कर रही है, वह काबिले तारीफ है।

खेल-खेल में और वेदा जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने वाली श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ने चंद दिनों के अंदर ही 400 करोड़ का आंकड़ा घेरलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है।

वर्किंग डेज पर भी इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार के बाद अब फिल्म के मंगलवार के भी अर्ली आंकड़े सामने आ चुके हैं।

मंगलवार को स्त्री 2 पर हुई नोटों की बारिश 

सरकटे और स्त्री के बीच की जंग और पंकज त्रिपाठी से लेकर राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों के मजेदार डायलॉग्स सुनने के लिए लोग वर्किंग डेज पर भी थिएटर का रुख कर रहे हैं, यहीं वजह है कि लोग शाम को फ्री होकर वर्किंग डेज पर अपने परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेने के लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'विक्की' पर सवार हुई 'स्त्री', स्कर्ट-टॉप पहने लंबे बालों में नहीं देखा होगा Rajkummar Rao का ऐसा रूप

जन्माष्टमी के फेस्टिवल की वजह से फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन मंगलवार को मूवी ने खुद को फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर संभाल लिया है। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आकंड़ो के मुताबिक, स्त्री 2 ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, ये अभी शुरूआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

स्त्री 2 के 13 दिनों का कलेक्शन 

वर्ल्डवाइड  589 करोड़ रुपए 
इंडिया नेट  434.10 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन  96.25 करोड़ रुपए
मंगलवार की कमाई  12.25 करोड़ रुपए

500 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी स्त्री 2

13 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने टोटल 443.5 करोड़ तक की कमाई कर ली है और जिस रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ लगा रही है, इस वीकेंड तक मूवी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

इंडिया के अलावा फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। सोमवार तक फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 589 करोड़ तक का हुआ है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 12: ये क्या हो गया! सोमवार का कलेक्शन जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका