Move to Jagran APP

दोनों फिल्में पसंद आई दर्शकों को

शुक्रवार से तीन दिन पहले दीवाली के दिन मंगलवार को रिलीज हुई 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' को लेकर ट्रेड पंडितों में कोई आशंका नहीं थी। शुरू से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों फिल्में चलेंगी। हां, इस पर मतभेद था कि कौन सी फिल्म ज्यादा चलेगी। लगाव और स्टार वैल्यू के हिसाब से कयास लगाए जा रह

By Edited By: Published: Wed, 21 Nov 2012 02:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2012 02:32 PM (IST)
दोनों फिल्में पसंद आई दर्शकों को

नई दिल्ली। शुक्रवार से तीन दिन पहले दीवाली के दिन मंगलवार को रिलीज हुई 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' को लेकर ट्रेड पंडितों में कोई आशंका नहीं थी। शुरू से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों फिल्में चलेंगी। हां, इस पर मतभेद था कि कौन सी फिल्म ज्यादा चलेगी। लगाव और स्टार वैल्यू के हिसाब से कयास लगाए जा रहे थे। कभी 'जब तक है जान' का पलड़ा भारी हो जाता था तो कभी 'सन ऑफ सरदार' का।

loksabha election banner

यश चोपड़ा के अकस्मात निधन से 'जब तक है जान' के प्रति श्रद्धा की लहर की बड़ी उम्मीद थी। साथ ही यह बताया जा रहा था कि शाहरुख खान लंबे समय के बाद रोमांटिक रोल में आ रहे हैं। ऊपर से कट्रीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी रहेंगी। अनुमान सही निकला। पहले दिन से ही 'जब तक है जान' ने बढ़त बना ली। छह दिनों के पहले हफ्ते में 'जब तक है जान' ने लगभग 81 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर ओवरसीज का 41 ़5 करोड़ जोड़ दिया जाए तो 'जब तक है जान' 88 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

दूसरी तरफ 'सन ऑफ सरदार' प्योर एंटरटेनर मानी जा रही थी। अजय देवगन कॉमेडी और एक्शन दोनों तरह की फिल्मों में दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी थीं। इस फिल्म ने भी अनुमान के मुताबिक दर्शकों को आकर्षित किया। इसने पहले हफ्ते में 66 करोड़ का क्लेक्शन किया। उल्लेखनीय है कि 'सन आफ सरदार' के 500 कम प्रिंट थे। ढेर सारे सिंगल स्क्रीन उसे मिल भी नहीं पाए थे।

दोनों फिल्मों की पसंदगी और कारोबार ने साबित किया कि दर्शक चाहें तो एक ही हफ्ते में रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों को भी हिट कर सकते हैं। एक तो दीवाली का त्योहार, लंबी छुट्टी और दोनों फिल्मों को लेकर चला मीडिया घमासान ़ ़ ़ कुल मिला कर नतीजा यह रहा कि दर्शक सिनेमाघरों में जाने को विवश हुए। अनोखी बात यह है कि ज्यादातर दर्शकों ने दोनों फिल्में देखीं।

[अजय ब्रह्मात्मज]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.