यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar Box Office Day 15: ये क्या हुआ! Jaat के कारण पाई-पाई का मोहताज सिकंदर, इतनी कमाई के साथ लेगा अलविदा?
सलमान खान के सितारे बॉक्स ऑफिस के मामले में गर्दिश में चल रहे हैं। कोरोना काल के बाद शायद ही ...और पढ़ें

HighLights
- जाट ने बैठने से पहले ही छीन लिया सिकंदर का सिंहासन
- 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसी हुई सिकंदर की हालत
- भाईजान की फिल्म पर जाट ने आकर लगाया ग्रहण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो चुका है। ईद पर रिलीज हुई भाईजान की एक्शन ड्रामा फिल्म को पहले छावा ने और अब सनी देओल की 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से कोसों दूर कर दिया है। 30 मार्च को सिनेमाघरों में आई सिकंदर ने जिस तरह से शुरुआत की थी, उसे देखकर ये लगा था कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाएगी।
हालांकि, अब बड़े रिकॉर्ड बनाना तो दूर सिकंदर के लिए 'जाट' की मौजूदगी में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बिताना भी बहुत ही मुश्किल हो रहा है। जिस तरह से हर दिन फिल्म का कलेक्शन गिर रहा है, उसे देखकर ये साफ है कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही दम तोड़ देगी। रविवार को फिल्म के खाते में कितनी कमाई आई और 15 दिनों में मूवी बॉक्स ऑफिस पर दबंग खान की मूवी कितना कलेक्शन कर पाई, नीचे डिटेल में देखें पूरे आंकड़े:
संडे को 'जाट' के सामने मुट्ठी भर भी नहीं कमा पाया 'सिकंदर'
26 करोड़ से ओपनिंग करने वाली सिकंदर को जिस तरह से कहानी के कारण आलोचना झेलनी पड़ी उससे ये तो साफ था कि फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आएगी, लेकिन ये भी उम्मीद थी कि भाईजान का स्टारडम कहीं न कहीं मददगार साबित होगा। सिकंदर कैसे भी करके एक महीने से ज्यादा सिनेमाघरों में बना रहेगा और बॉक्स ऑफिस पर कमाता रहेगा, लेकिन अब इन सभी अरमानों पर पानी फिर गया है।
यह भी पढ़ें: Sikandar Collection Day 13: ‘जाट’ के आते ही ‘सिकंदर’ का सूपड़ा साफ! 13वें दिन पाई-पाई के लिए तरसे भाईजान

Photo Credit- Instagram
'सिकंदर' के बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन के आंकड़े हम पहले ही आपको बता चुके हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदर ने 13वें दिन 30 लाख, 14वें दिन 40 लाख और 15वें दिन 60 लाख के आसपास कमाई की है। सिकंदर की कमाई 15वें दिन रविवार को भी नहीं बढ़ी है, जबकि जाट ने 14 करोड़ के आसपास कमाई की है। जिसके बाद ये तो तय है कि फिल्म का सफर बॉक्स ऑफिस पर महीना भर पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।
सिकंदर 15 डेज कलेक्शन
| वर्ल्डवाइड | 200.93 करोड़ |
| इंडिया नेट | 109.1 करोड़ रुपए |
| ओवरसीज | 50.15 करोड़ रुपए |
| रविवार कलेक्शन | 60 लाख रुपए |
| इंडिया ग्रॉस | 128.85 करोड़ रुपए |
सिकंदर ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए
सिकंदर के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने महज 109.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन फिल्म का 128 करोड़ के आसपास हुआ है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
वर्ल्डवाइड भी सिकंदर की कमाई 200 करोड़ के बाद अटक गई है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म का कलेक्शन 50.15 करोड़ तक पहुंचा हैं। आपको बता दें कि 'सिकंदर' से पहले सलमान खान की पिछली तीन फिल्में 'टाइगर-3', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'राधे' बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी थी।
