Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shubh Mangal Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में शुभ मंगल ज़्यादा सावधान मजबूत, ख़तरे में मलंग

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 02 Mar 2020 09:55 PM (IST)

    Shubh Mangal Box Office Collection Day 10 इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो शुभ मंगल ज़्यादा सावधान चौथे स्थान पर आ गयी है। जल्द मलंग को पीछे छोड़ देगी।

    Hero Image
    Shubh Mangal Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में शुभ मंगल ज़्यादा सावधान मजबूत, ख़तरे में मलंग

    नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान उनकी पिछली फ़िल्मों के मुक़ाबले तो नहीं चल रही, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर डटी हुई है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने ठीकठाक कलेक्शन किया है। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के सामने कलेक्शंस बढ़ाने का सिर्फ़ यही हफ़्ता है, इसके बाद 6 मार्च को टाइगर श्रॉफ की बाग़ी 3 रिलीज़ हो जाएगी, जिसका असर फ़िल्मों के कलेक्शंस पर पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ने दूसरे वीकेंड में 10.11 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ 10 दिनों का नेट कलेक्शन 54.23 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को 2.08 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुभ मंगल सावधान दूसरे हफ़्ते में मलंग को पीछे छोड़ सकती है, जिसने 60 करोड़ के आसपास जमा किये हैं। 

    21 फरवरी को रिलीज़ हुई शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ने पहले शुक्रवार को 9.55 करोड़ कमाये थे, जबकि शनिवार को कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 11.08 करोड़ जमा कर लिये थे। वहीं रविवार को भी कमाई बढ़ी और कलेक्शंस 12.03 करोड़ पर पहुंच गये थे। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 3.87 करोड़, मंगलवार को 3.07 करोड़, बुधवार को 2.62 करोड़ और गुरुवार को भी 2.62 करोड़ ही जमा किये थे। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 44.84 करोड़ बटोर लिये थे। 

    इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो शुभ मंगल ज़्यादा सावधान चौथे स्थान पर आ गयी है। पहले स्थान पर अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 278 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। दूसरे स्थान पर वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3 डी है, जिसने 75 करोड़ जमा किये थे। तीसरे स्थान पर मलंग है, जिसने लगभग 60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। पांचवें स्थान पर कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की लव आज कल है, जिसने 36 करोड़ से अधिक जमा किये थे।

    आयुष्मान खुराना की पिछली फ़िल्मों की तरह शुभ मंगल ज़्यादा सावधान उस लिस्ट को लम्बा करती है, जिसमें वो वर्जित समझे जाने वाले विषयों को उठाते हैं। फ़िल्म समलैंगिकता के विषय पर बात करती है, मगर आयुष्मान स्टाइल में।

    ह्यूमर के साथ फ़िल्म में होमोफोबिया पर चोट की गयी है। फ़िल्म में आयुष्मान के साथ जीतेंद्र कुमार यानि जीतू पैरेलल लीड रोल में हैं। जीतू को दर्शक वेब सीरीज़ के ज़रिए पहचानते हैं। गजराज राव और नीना गुप्ता ने जीतू के किरदार के माता-पिता के रोल निभाये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी अच्छी रेटिंग दी थी। सभी ने आयुष्मान खुराना के काम की जमकर तारीफ़ की।