विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Box Office Day 23: 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से 'पठान' बस इतनी दूर, 23वें दिन छापे इतने नोट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 17 Feb 2023 09:44 AM (IST)

Pathaan Box Office Day 23 शाह रुख खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान को लेकर लोगों की ...और पढ़ें

Still Image of Shah Rukh Khan from Pathaan
Still Image of Shah Rukh Khan from Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Day 23: शाह रुख खान की फिल्म पठान का जादू दो हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में कायम है। 25 जनवरी को यह मूवी रिलीज हुई थी। दमदार स्क्रिप्टिंग और एक्शन सीन से भरपूर यह मूवी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है और इसी के साथ यह 'बाहुबली 2' के लाइफटाइम कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। 23वें दिन फिल्म का कलेक्शन 'बाहुबली 2' के आंकड़े के और करीब पहुंच गया है।

'पठान' का कलेक्शन

पठान फिल्म ने 22वें दिन तक 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने मूवी के कुल कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार 15 फरवरी तक फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। ट्वीट के मुताबिक, '#Pathaan #Tamil + #Telugu (तीसरे हफ्ते): शुक्रवार को 15 लाख, शनिवार को 25 लाख, रविवार को 40 लाख, सोमवार को 10 लाख, मंगलवार को 20 लाख, बुधवार को 10 लाख। टोटल 17.60 करोड़। #Pathaan #Hindi+#Tamil+#Telugu का कुल कलेक्शन 502.45 करोड़ है। यह भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।'

23 वें दिन की कमाई

22 दिनों में 500 करोड़ के कलेक्शन को छूने वाली 'पठान' ने 23वें दिन 3.40 करोड़ का कारोबार किया (यह शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें फेरबदल संभव है।) जिस रफ्तार से 'पठान' कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह संभावना जताई गई है कि बहुत जल्द 'बाहुबली 2' का कलेक्शन रिकॉर्ड ब्रेक कर लेगी, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 510 करोड़ है।

'पठान' के बाद रिलीज होगी 'जवान' और 'डंकी'

शाह रुख ने 2018 के बाद सीधे 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। 'पठान' फिल्म ने उनके कमबैक के चार साल के इंतजार को चार दिनों में खत्म कर दिया। इस मूवी के बाद किंग खान 'जवान' और 'डंकी' लेकर हाजिर होंगे। यह दोनों फिल्में इसी साल जुलाई और दिसंबर में रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: Shehzada Box Office: 'पठान' के 110 रुपये के जवाब में 'शहजादा' लाया एक टिकट मुफ्त का ऑफर, कार्तिक ने की घोषणा

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: कार्तिक आर्यन के नक्शे कदम पर चलीं दीपिका पादुकोण, फ्लाइट में किया ये काम, वीडियो वायरल