Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Worldwide Collection: 'जवान' की कमाई में बंपर उछाल, 800 करोड़ की तरफ बढ़ी शाह रुख खान की फिल्म

    Updated: Sun, 17 Sep 2023 02:31 PM (IST)

    Jawan Worldwide Collection शाह रुख खान और नयनतारा को लीड रोल में लेते हुए बनी फिल्म जवान को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की स्टोरी एक्शन सीन और क्लाइमैक्स सीन ने लोगों का दिल जीत लिया है। जिस अंदाज में मूवी की कहानी को दिखाया गया है उससे लोगों का फिल्म को देखने का क्रेज अब भी बना हुआ है।

    Hero Image
    Shah Rukh Khan image from film Jawan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Collection Day 10: शाह रुख खान की मूवी 'जवान' पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। फिल्म ने 10 दिनों से भी कम समय में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 700 करोड़ से भी आगे निकल चुकी है। 'जवान' को न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    700 करोड़ के पार हुई 'जवान'

    शाह रुख खान का चार्म और स्टारडम उनकी एक्टिंग में भी नजर आता है। दुबई, लंदन जैसी जगहों पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की फिल्में पूरी दुनिया में पसंद की जाती हैं। 'जवान' फिल्म का अब तक का कलेक्शन कुछ ऐसा है, जो बताता है कि फिल्म किसी भी सूरत में रुकने नहीं वाली। बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही मूवी ने शुक्रवार तक वर्ल्डवाइड 735 करोड़ से ज्यादा कमा डाले। वहीं, शनिवार के आंकड़े भी कमाल के हैं।

    बॉलीवुड मूवी रिव्यूज के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को फिल्म की कमाई में बंपर उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने 750 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। डायरेक्टर एटली कुमार ने रविवार को 'जवान' के 10 दिन के कलेक्शन का आंकड़ा शेयर किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Atlee (@atlee47)

    इसका मतलब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 800 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

    'जवान' ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह जर्मनी में पहली इंडियन मूवी बन गई है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, ग्लोबल स्तर पर पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली भी जवान पहली फिल्म है। इसके अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले 10 दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'पठान' ने तोड़ा था। 8 दिनों में इस रिकॉर्ड को 'गदर 2' ने तोड़ दिया। महीने भर बाद जवान फिल्म ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ कर इन फिल्मों को पीछे कर दिया। फिल्म ने इसी तरह कई और रिकॉर्ड तोड़े हैं।