सत्याग्रह: वीकएंड में बढ़े दर्शक
प्रकाश झा की 'सत्याग्रह' के प्रति समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। यह फिल्म कुछ को बहुत पसंद आई तो कुछ को एकदम नापसंद ़ ़ ़ दर्शकों का भी लगभग यही रवैया रहा। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 11 करोड़ से अधिक रहा। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर और प्रकाश झा की फिल्म के लिए यह कलेक्शन अपेक्षा
मुंबई। प्रकाश झा की 'सत्याग्रह' के प्रति समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। यह फिल्म कुछ को बहुत पसंद आई तो कुछ को एकदम नापसंद ़ ़ ़ दर्शकों का भी लगभग यही रवैया रहा। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 11 करोड़ से अधिक रहा।
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर और प्रकाश झा की फिल्म के लिए यह कलेक्शन अपेक्षा से कम है। शनिवार और रविवार को दर्शक बढ़े। ऐसी बढ़त हो तो माना जाता है कि दर्शक फिल्म पसंद कर रहे हैं। रविवार को 'सत्याग्रह' का कलेक्शन 15 करोड़ के करीब पहुंच गया। वीकएंड में 'सत्याग्रह' का कलेक्शन 39 करोड़ से थोड़ा अधिक रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर