Move to Jagran APP

Box Office: चीन में चित 'सुल्तान', इस फ़िल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए 'भाईजान'

यशराज बैनर निर्मित सुल्तान को अली अब्बास ज़फ़र ने डायरेक्ट किया था और 2016 में आयी इस फ़िल्म में सलमान ने एक रेस्लर का किरदार निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:26 AM (IST)
Box Office: चीन में चित 'सुल्तान', इस फ़िल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए 'भाईजान'
Box Office: चीन में चित 'सुल्तान', इस फ़िल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए 'भाईजान'

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म सुल्तान ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर भले ही कामयाबी के झंडे गाड़े हों, मगर चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन सुल्तान चारों खाने चित हो गयी है। सलमान की यह फ़िल्म बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड भी ब्रेक नहीं कर सकी।

prime article banner

सुल्तान 31 अगस्त को चीन में रिलीज़ हुई। फ़िल्म को लगभग 36000 शोज़ से 9,40,00 डॉलर यानि ₹6.66 करोड़ की कमाई पहले दिन हुई है। जानकार इस आंकड़े को निराशाजनक मान रहे हैं। यह कलेक्शन इस बात के मद्देनज़र भी बेहद कम है कि सलमान की ही फ़िल्म बजरंगी भाईजान ने चीन में लगभग 20,000 शोज़ से पहले दिन 2.25 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹16 करोड़ जमा किये थे। यशराज बैनर निर्मित सुल्तान को अली अब्बास ज़फ़र ने डायरेक्ट किया था और 2016 में आयी इस फ़िल्म में सलमान ने एक रेस्लर का किरदार निभाया था। अनुष्का शर्मा ने फ़िल्म में सलमान की बीवी का किरदार प्ले किया था, जो ख़ुद भी रेस्लर होती है। फ़िल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ₹36.54 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि ₹300.45 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन करके फ़िल्म सुपर हिट घोषित की गयी थी। 

 

वहीं, बजरंगी भाईजान सलमान की चीन में पहली रिलीज़ फ़िल्म थी, जिसने क़रीब ₹294 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर यह फ़िल्म 2015 में आयी थी और ₹320.34 करोड़ का कलेक्शन करके सुपर हिट रही थी। भारतीय सितारों की बात करें तो आमिर ख़ान की चीन में तूती बोलती है। उनकी फ़िल्म दंगल ने चीनी बॉक़्स ऑफ़िस पर ₹1205 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि सीक्रेट सुपरस्टार ने लगभग ₹760 करोड़ जमा किये थे। 

बताते चलें कि चीन में स्क्रींस की तादाद भारत के मुकाबले कई गुना अधिक है। भारत में जहां लगभग 8500 स्क्रींस पर फ़िल्में रिलीज़ की जाती हैं, वहीं चीन में स्क्रींस की संख्या 45000 है। वहां फ़िल्म टिकट का औसत दाम भी काफ़ी अधिक होता है। जानकारों के अनुसार, चीन में एक टिकट की औसत क़ीमत क़रीब ₹779 होती है, जिसके चलते भारतीय फ़िल्मों को बड़ा बाज़ार चीन में मिलता है।

वैसे सलमान फ़िलहाल अपनी एक और महत्वाकांक्षी फ़िल्म भारत में बिज़ी हैं, जिसे सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ही डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा वरुण धवन के साथ सुई धागा के प्रमोशंस में मसरूफ़ हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK