विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Box Office Day 18: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर अचानक बिगड़ा 'सालार' का खेल, धड़ाम से गिरा कलेक्शन

Published: Tue, 09 Jan 2024 08:51 AM (GMT+05:30)

Salaar Box Office Day 18 Collection प्रभास ने सालार के साथ सिनेमाघरों में अपनी जोरदार वापसी की थी और ये ...और पढ़ें

सालार ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में टोटल किया इतना बिजनेस / फोटो- Instagram
सालार ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में टोटल किया इतना बिजनेस / फोटो- Instagram

HighLights

  1. सोमवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा सालार का खेल
  2. इस भाषा में 'सालार' की हो रही है सबसे ज्यादा कमाई
  3. 400 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है 'सालार'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Box Office Day 18 Collection: प्रभास के लिए साल 2023 की शुरुआत 'आदिपुरुष' के साथ जहां ढेरों आलोचनाएं लायी, तो वहीं बीते साल के अंत ने 'सालार' के साथ उनके डूबते करियर को सहारा दिया। पिछले काफी समय से अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले प्रभास एक बार फिर 'सालार' के साथ एक्शन अवतार में पहुंचे।

क्योंकि साउथ के साथ-साथ नॉर्थ में भी प्रभास को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, इसलिए मूवी को तमिल और तेलुगु के साथ होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने हिंदी भाषा में भी रिलीज किया।

'सालार' की शुरुआत तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई, लेकिन 'डंकी' की तरह ही इस फिल्म के कलेक्शन में भी मंडे को काफी गिरावट देखने को मिली।

सोमवार को 'सालार' ने हर भाषा में की इतनी कमाई

प्रभास जहां तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पृथ्वीराज सुकुमारन की भी मलयालम सिनेमा में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी जरूर हो सकती है कि 'सालार' तेलुगु और तमिल और मलयालम से अच्छी कमाई हिंदी भाषा में कर रही हैं। 'डंकी' की तरह 'सालार' का भी सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस काफी गिर गया।

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Day 17: बॉक्स ऑफिस पर फिर गूंज उठी 'सालार', वीकेंड पर बिजनेस में आया उछाल, कमा डाले इतने करोड़

इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर जहां 1.29 करोड़ का हिंदी भाषा में कलेक्शन किया, तो वहीं दूसरी तरफ तमिल भाषा में मूवी का कलेक्शन 16 लाख तक हुआ। इसके अलावा तेलुगु में रिलीज के 18वें दिन सोमवार को मूवी ने टोटल 75 लाख की कमाई की और मलयालम में 'सालार' 8 लाख तक का सिंगल डे बिजनेस किया।

सालार घरेलू बॉक्स ऑफिस 18 डेज कलेक्शन- 

सालार इंडिया नेट कलेक्शन 395.45 करोड़ रुपए
सालार इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  464.6 करोड़ रुपए
सालार हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन  145.44 करोड़ रुपए / सोमवार- 1.29 
सालार तमिल भाषा कलेक्शन  18.7 करोड़ रुपए/ सिंगल डे- 16 लाख रुपए
सालार तेलुगु भाषा कलेक्शन 215.1 करोड़ रुपए/ 75 लाख रुपए
सालार मलयालम भाषा टोटल कलेक्शन 10.92 करोड़ रुपए/ 8 लाख- सोमवार 

18 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' ने कमाए इतने करोड़

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालार ने हिंदी भाषा में जहां 18 दिनों में टोटल 145.44 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं तमिल में मूवी ने अब तक फिल्म ने महज 18.7 करोड़ तक का ही कलेक्शन किया है।

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार' की तेलुगु भाषा में शुरुआत बहुत ही जोरदार थी, ऐसे में इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में अब तक का टोटल कलेक्शन 215.1 करोड़ के आसपास किया है। सालार का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन अब तक 395.45 करोड़ तक पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर किंग की तरह राज कर रही 'सालार', शनिवार के कलेक्शन से मचाया गदर