हमशकल्स की कामयाबी का दावा
मुंबई। साजिद खान की फिल्म हमशकल्स को लगभी सभी समीक्षकों ने नापसंद किया।
मुंबई। साजिद खान की फिल्म हमशकल्स को लगभग सभी समीक्षकों ने नापसंद किया। रेडियो और टीवी पर आ रहे पब्लिक व्यू में भी कोई हमशकल्स की सीधी तारीफ नहीं कर रहा है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 12.5 करोड़ के लगभग रहा। इन दिनों अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो शनिवार और रविवार का कलेक्शन डेढग़ुना ज्यादा तो हो ही जाता है। हमशकल्स का कलेक्शन शनिवार को 12.59 और रविवार को 15.04 रहा। इस तरह हमशकल्स का वीकएंड कलेक्शन 40 करोड़ से अधिक हो या। कामयाब फिल्मों के निर्माताओं का अपनी फिल्म के सफल होने के दावे के लिए आंकड़ नहीं देने पड़ते। अगर सैटेलाइट अधिकार और अन्य आमदनी जोड़ कर फिल्म के लाभ में आने के बयान आने लगें तो स्पष्ट है कि फिल्म को अपेक्षित दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म ट्रेड में हमशकल्स की कामयाबी पर सभी एकमत नहीं हैं।
पढ़ेंः१० बड़ी फिल्में, जो अगले छह महीनों में मचाएंगी धूम