Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में 'सांड की आंख' ने मारी बाज़ी, 'मेड इन चाइना' पीछे छूटी
Saand Ki Aankh and Made In China Box Office Collection Day 7 मेड इन चाइना ने बॉक्स ऑफ़िस पर सांड की आंख से बेहतर शुरुआत की थी मगर बाद में पिछड़ती चली गयी।
नई दिल्ली, जेएनएन। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फ़िल्म सांड की आंख बॉक्स ऑफ़िस पर धीरे-धीरे मगर लगातार आगे बढ़ रही है, जिसकी बदौलत फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 11 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। हालांकि इसकी शुरुआत को देखते हुए इस आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के दम पर फ़िल्म ने रफ़्तार कायम रखी।
हाउसफुल 4 के साथ 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई सांड की आंख ने गुरुवार को 1.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ फ़िल्म का सात दिनों का नेट कलेक्शन 11.68 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म ने महज़ 48 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 1.08 करोड़, रविवार को 91 लाख जमा किये। सोमवार से फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और 3.19 करोड़ जुटा लिये। मंगलवार को फ़िल्म ने 2.85 करोड़ और बुधवार को 1.63 करोड़ बटोरे।
#SaandKiAankh got affected largely by #HF4 in Week 1... Showed good trending on weekdays... Needs to recover lost ground in Week 2... Fri 48 lakhs, Sat 1.08 cr, Sun 91 lakhs, Mon 3.19 cr, Tue 2.85 cr, Wed 1.63 cr, Thu 1.54 cr. Total: ₹ 11.68 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) November 1, 2019
सांड की आंख का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फ़िल्म की कहानी बागपत की शूटर दादियों चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के संघर्ष पर आधारित है। इन दोनों किरदारों को तापसी और पन्नू ने निभाया है। सांड की आंख को क्रिटिक्स ने भी अच्छे मार्क्स दिये थे और फ़िल्म में दोनों कलाकारों के काम को सराहा था। प्रकाश झा और विनीत कुमार ने फ़िल्म में अहम किरदार निभाये हैं। भूमि अब आयुष्मान खुराना के साथ बाला में दिखाई देंगी, जो 8 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।
इसके साथ रिलीज़ हुई मेड इन चाइना ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतर शरुआत की थी, मगर बाद में पिछड़ती चली गयी। 7 दिनों में मेड इन चाइना 10.50 करोड़ जमा कर चुकी है। फ़िल्म ने एक करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 1.50 करोड़, रविवार को 1.25 करोड़, सोमवार को 3 करोड़, मंगलवार को 1.75 करोड़, बुधवार को 1.10 करोड़ और गुरुवार को सिर्फ़ 90 लाख रुपये जमा किये।
मिखाइल मूसले निर्देशित इस कॉमेडी फ़िल्म में राजकुमार राव और मौनी रॉय ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। बमन ईरानी, परेश रावल, अमायरा दस्तूर और गजराज राव सहायक भूमिकाओं में नज़र आये।