Move to Jagran APP

RRR: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तहस-नहस कर रही राजामौली की फिल्म ने पांच दिनों में कमाये 400 करोड़, जानें- वर्ल्डवाइड कलेक्शंस

RRR Box Office राजामौली की फिल्म 2022 की अब तक की सबसे तेज फिल्म बन गयी है। बाहुबली 2 के पांच साल बाद आयी इस फिल्म से ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं और फिल्म ने उन उम्मीदों को गलत साबित नहीं होने दिया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 30 Mar 2022 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2022 06:57 AM (IST)
RRR: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तहस-नहस कर रही राजामौली की फिल्म ने पांच दिनों में कमाये 400 करोड़, जानें- वर्ल्डवाइड कलेक्शंस
RRR Box Office Collection Day 5. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ पूरी रफ्तार से दौड़ रही है, बल्कि रिकॉर्ड्स भी तहस-नहस कर रही है। रिलीज के पांच दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 600 करोड़ का पड़ाव लांघ चुका है। आरआरआर के सिर्फ हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

loksabha election banner

ट्रेड सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार तक आरआरआर ने सभी भाषाओं में 474.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, वहीं 402 करोड़ नेट जुटा चुकी है। वहीं, बात करें हिंदी वर्जन की तो मंगलवार को रिलीज के पांचवें दिन आरआरआर (हिंदी) ने 15.02 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 5 दिनों का नेट कलेक्शन 107.59 करोड़ हो गया है। अगर फिल्म के प्रतिदिन कारोबार को देखें तो कलेक्शंस में गिरावट 10-15 फीसदी के बीच है, जो बॉक्स ऑफिस पर इसके मजबूत ट्रेंड की पहचान है।

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भी आरआरआर कमाल दिखा रही है। रिलीज के तीन दिनों में 500 करोड़ जमा कर चुकी फिल्म अब तक 611 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 25 मार्च को आरआरआर तेलुगु और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज हुई थी और 20.07 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ली थी। पहले शनिवार को फिल्म ने 24 करोड़ और रविवार को 31.50 करोड़ के साथ 75 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में कर लिया था।

100 करोड़ पर पहुंचने वाली RRR साल की सबसे तेज फिल्म 

100 करोड़ तक पहुंचने वाली आरआरआर साल 2022 की सबसे तेज फिल्म है। इससे पहले आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स 100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी 100 करोड़ पार करने वाली पहली फिल्म है, मगर इसे 13 दिन लगे। दूसरी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 100 करोड़ का पड़ाव पार करने में आठ दिन लिये। अगर राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूजन से तुलना करें तो आरआरआर थोड़ा पीछे है। बाहुबली 2 ने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। हालांकि, आरआरआर बाहुबली- द बिगिनिंग के लाइफ टाइम कलेक्शंस को जल्द पीछे छोड़ देगी, जिसके हिंदी वर्जन ने लगभग 115 करोड़ जमा किये थे।

100 करोड़ी फिल्मों का हिस्सा अजय देवगन और आलिया भट्ट

यह भी संयोग है कि अजय देवगन और आलिया भट्ट पहली तिमाही की दो सबसे कामयाब फिल्मों का हिस्सा हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 की पहली 100 करोड़ी फिल्म है, जिसमें अजय ने कैमियो किया था। आरआरआर पहली तिमाही की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म है। इस फिल्म में अजय और आलिया दोनों ने कैमियो किये हैं। 

अल्लू अर्जन की पुष्पा के बाद आरआरआर दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसने हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों को इतने पड़े स्तर पर आकर्षित किया हो। 

Koo App

#RRR feveRRR grips mass circuits... SupeRRRb hold... Will cross lifetime biz of #Rajamouli’s first Blockbuster #Baahubali [#Hindi] in Week 1... RRRacing towards ₹ 200 cr... Fri 20.07 cr, Sat 24 cr, Sun 31.50 cr, Mon 17 cr, Tue 15.02 cr. Total: ₹ 107.59 cr. #India biz.

View attached media content - Taran Adarsh (@taran_adarsh) 30 Mar 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.