वाह! 2015 की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'रॉय'
रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म 'रॉय' ने रिलीज के दिन ही कलेक्शन के मामले में कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने पहले ही दिन 10.40 करोड़ रुपये बटोरे। इसके साथ ही ये इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने
मुंबई। रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म 'रॉय' ने रिलीज के दिन ही कलेक्शन के मामले में कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने पहले ही दिन 10.40 करोड़ रुपये बटोरे। इसके साथ ही ये इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
फिल्म रिव्यू: रॉय (डेढ़ स्टार)
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'रॉय ने शुक्रवार को भारत में 10.40 करोड़ का बिजनेस किया।'
हालांकि माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप शुरू होने की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कमी आ सकती है। इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम सिंह की विवादित फिल्म 'एमएसजीः द मैसेंजर' भी रिलीज हुई है। हालांकि उसके कलेक्शन की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
'रॉय' एक रोमांटिक थ्रिलर है और इसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है।