Move to Jagran APP

Box Office: 'टाइगर' को ढेर करने के बाद 'सिम्बा' के निशाने पर 'सिंघम'

बीते शुक्रवार कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। इसलिए सिम्बा को खुलकर खेलने के लिए पूरा हफ़्ता मिल गया है। ओवरसीज़ में भी फ़िल्म 77 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 08:15 AM (IST)
Box Office: 'टाइगर' को ढेर करने के बाद 'सिम्बा' के निशाने पर 'सिंघम'
Box Office: 'टाइगर' को ढेर करने के बाद 'सिम्बा' के निशाने पर 'सिंघम'

मुंबई। रणवीर सिंह की फ़िल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास लिख बना दिया है। 12 दिनों में 200 करोड़ के अहम पड़ाव को पार करके 'सिम्बा' ने सलमान ख़ान की 'एक था टाइगर' को पीछे छोड़ दिया है। अब सिम्बा के निशाने पर सिंघम यानि अजय देवगन की गोलमाल अगेन और शाह रुख़ ख़ान की हैप्पी न्यू ईयर हैं। इन दोनों फ़िल्मों ने 205 करोड़ के आस-पास कमाई की थी। माना जा रहा है कि सिम्बा 9 जनवरी को इन दोनों को पीछे छोड़ चुकी होगी।

loksabha election banner

'सिम्बा' ने पहले दिन से ही जो रफ़्तार पकड़ ली, वो बदस्तूर जारी है। दूसरे वीकेंड में भी 'सिम्बा' ने ख़ूब दम दिखाया। 4 जनवरी को फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी और दूसरे शुक्रवार को इसने ₹9.02 का कलेक्शन किया। शनिवार को ₹13.32 करोड़ बटोर लिये और रविवार को ₹17.49 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया। सिम्बा ने दूसरे वीकेंड में ₹39.83 करोड़ जमा किये। दूसरे वीकेंड में कमाई के मामले में सिम्बा 2018 की तीसरी फ़िल्म है। दूसरे वीकेंड में संजू ने सबसे अधिक ₹63.15 करोड़ और पद्मावत ने ₹46 करोड़ जमा किये थे। दूसरे सोमवार (7 जनवरी) को फ़िल्म ने ₹6.16 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार 8 जनवरी को फ़िल्म ने ₹6.03 करोड़ जमा किये और इसके साथ 12 दिनों का कुल कलेक्शन 202.83 करोड़ हो गया है। 

'पद्मावत' के बाद 'सिम्बा' रणवीर की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है। 'सिम्बा' ने 'बाजीराव मस्तानी' के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है, जो 2015 में आयी थी। फ़िल्म ने ₹184 करोड़ बॉक्स ऑफ़िस पर बटोरे थे। 2018 में रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में भी 'सिम्बा' तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 

  • संजू- ₹341 करोड़
  • पद्मावत- ₹300.26 करोड़
  • सिम्बा- ₹202.83 करोड़
  • रेस 3- ₹169 करोड़
  • बाग़ी2- ₹165 करोड़

बीते शुक्रवार कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। इसलिए सिम्बा के सामने कोई चुनौती नहीं है। 11 जनवरी को उरी और एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज़ हो रही हैं। दोनों ही फ़िल्मों को लेकर काफ़ी हाइप है। इनकी रिलीज़ से सिम्बा को थोड़ा मुश्किल हो सकती है। 

पहले हफ़्ते में 151 करोड़ की कमाई

28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई 'सिम्बा' को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफ़ी हाइप थी, जिसके चलते जिसके चलते फ़िल्म ने ₹20.72 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को ₹23.33 करोड़ और ₹31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में ही 'सिम्बा' का बॉक्स कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका था। वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, मगर सिम्बा ने पहले सोमवार (31 दिसम्बर) को ओपनिंग डे से भी अधिक ₹21.24 करोड़ का कारोबार किया था। ध्यान रहे कि साल का आख़िरी दिन होने की वजह से देशभर में लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे रहते हैं, मगर सिम्बा के कलेक्शंस बढ़े। वहीं मंगलवार (एक जनवरी) को रिकॉर्ड ₹28.19 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फिल्म ने ₹14.49 करोड़ बटोरे थे।गुरुवार को फ़िल्म की कमाई ₹11.78 करोड़ रही थी, जिसे मिलाकर सिम्बा ने पहले हफ़्ते में ₹150.81 करोड़ का बिज़नेस कर लिया। रणवीर सिंह का यह पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले 2018 के जनवरी महीने में आयी 'पद्मावत' ने पहले हफ़्ते में 150 करोड़ जमा किये थे। हालांकि 'पद्मावत' को 8 दिनों का ओपनिंग वीक मिला था। 

ओवरसीज़ में दमदार प्रदर्शन

ओवरसीज़ में भी सिम्बा बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में ₹77.38 करोड़ जमा कर लिये हैं। अगर ओवरसीज़ में दिनवार फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं- 

  • 28 दिसम्बर- ₹12 करोड़,
  • 29 दिसम्बर- ₹11 करोड़
  • 30 दिसम्बर- ₹10 करोड़
  • 31 दिसम्बर- 6 करोड़
  • 01 जनवरी- ₹11 करोड़
  • 02 जनवरी- 5 करोड़
  • 03 जनवरी- 4 करोड़
  • 04 जनवरी- 4.7 करोड़
  • 05 जनवरी- 5.5 करोड़
  • 06 जनवरी- 4.08 करोड़
  • 07 जनवरी- 1.70 करोड़
  • 08 जनवरी- 2.1 करोड़

(करेंसी परिवर्तन की वजह से लगभग राशि दी गयी है) 

'सिम्बा' देशभर में 4020 स्क्रींस पर चल रही है, वहीं ओवरसीज़ में इसे 900 से अधिक स्क्रीन पर उतारा गया है। 

2018 की तेहरवीं 100 करोड़ी फ़िल्म

100 करोड़ क्लब में सिम्बा इस साल की पहली एंट्री है। वहीं, 2018 की 13वीं फ़िल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में पहुंची है। 2018 में जिन फ़िल्मों ने ₹100 करोड़ के पड़ाव को पार किया है, वो इस प्रकार हैं-

  • पद्मावत- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर- ₹300.25 करोड़
  • सोनू के टीटू की स्वीटी- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा- ₹108.71 करोड़
  • रेड- अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़- ₹101.54 करोड़
  • बाग़ी2- टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी- ₹165 करोड़
  • राज़ी- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- ₹123.17 करोड़
  • रेस3- सलमान ख़ान- ₹169 करोड़-
  • संजू- रणबीर कपूर- ₹341.22 करोड़
  • गोल्ड- अक्षय कुमार, मौनी रॉय- ₹107.37 करोड़
  • स्त्री- राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर- ₹129.67 करोड़
  • बधाई हो- आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा- ₹136.80 करोड़
  • ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन- ₹151.19 करोड़
  • 2.0- अक्षय कुमार, रजनीकांत- ₹188 करोड़

रोहित शेट्टी की आठवीं 100 करोड़ी फ़िल्म

सिम्बा निर्देशक रोहित शेट्टी की लगातार आठवीं फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हुई है और दूसरी 200 करोड़ की फ़िल्म बन चुकी है। सिम्बा रोहित के करियर की भी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन सकती है, जो अभी तक चेन्नई एक्सप्रेस है। 

  • गोलमाल अगेन- 205.69 करोड़ (2017)- अजय देवगन
  • दिलवाले- 148.72 करोड़ (2015)- शाह रुख़ ख़ान
  • सिंघम रिटर्न्स- 140.62 करोड़ (2014)- अजय देवगन
  • चेन्नई एक्सप्रेस- 227.13 करोड़ (2013)- शाह रुख़ ख़ान
  • बोल बच्चन- 102.94 करोड़ (2012)- अजय देवगन, अभिषेक बच्चन
  • सिंघम- 100.30 करोड़ (2011)- अजय देवगन
  • गोलमाल 3- 106.34 करोड़ (2010)- अजय देवगन

रोहित-रणवीर पहली बार 

'सिम्बा' के ज़रिए रणवीर सिंह ने पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया है और पहली ही बार उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी है। फ़िल्म में रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है, जो सिंघम का ट्विस्टेड वर्ज़न है। सिंघम जहां ईमानदार और उसूल पसंद पुलिस अफ़सर है, वहीं सिम्बा भ्रष्ट है। यूनिफॉर्म को वो पैसा कमाने का ज़रिया मानता है। सिम्बा में सारा अली ख़ान फ़ीमेल लीड हैं, मगर उनके हिस्से कुछ गाने और सीन ही आये हैं। सोनू सूद खलनायक बने हैं। करण जौहर सह-निर्माता हैं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर की यह पहली रिलीज़ है। सिम्बा में सिंघम यानि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। वहीं, फ़िल्म के 'आंख मारे' गाने में तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी दिखायी दिये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.