विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्लावर नहीं 'फायर' निकली Dhurandhar 2, साउथ बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग; 'उस्ताद भगत सिंह' को दी पटखनी

Published: Wed, 25 Mar 2026 01:49 PM (IST)

Box Office Collection: 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई लगातार जारी है। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म का असर पवन कल्याण की मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' पर पड़ा है।

'धुरंधर 2' की साउथ सिनेमा में आंधी

'धुरंधर 2' की साउथ सिनेमा में आंधी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन में अब एक नई बहार आई है और ये बहार सफलता की है और इस सफलता के पीछे है फिल्म 'धुरंधर'। हाल ही में फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) रिलीज हुआ है। फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी आते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। यूं तो पहले टॉक्सिक की टक्कर धुरंधर से हो रही थी लेकिन टॉक्सिक की रिलीज डेट टल गई। इसके बाद धुरंधर 2 से टकराने आई है एक और साउथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustad Bhagat Singh), जिसको अब धुरंधर के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

'धुरंधर 2' के आगे पस्त पड़ी 'उस्ताद भगत सिंह'

धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी हफ्ता भर हुआ है और फिल्म ने कमाई के ऐसे झंडे गाढ़े हैं कि क्या ही कहा जाए। धुरंधर 2 जहां कमाई कर रही है तो वहीं धुरंधर 2 को टक्कर देने आई पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' अब बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ गई है।

ustad

उस्ताद भगत सिंह ने अभीतक महज 85 करोड़ का आंकड़ा किया है। हालांकि ये कमाई भी साउथ के लिहाज से बेहतर है पर फिल्म का सारा मजा किरकिरा रणवीर सिंह की फिल्म ने किया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'घातक' साबित हुई धुरंधर 2, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

पवन कल्याण की फिल्म ने कितने कमाए?

उस्ताद भगत सिंह का कारोबार ज्यादा साउथ में हो रहा है। हालांकि फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिली हैं पर फिर भी फिल्म कमाई कर रही है। ज्यादातर हैदराबाद में फिल्म को शोज मिले हैं और पवन कल्याण की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को भी दर्शक खूब देख रहे हैं।

usdtade

फिल्म ने 6 दिनों में ठीक-ठाक कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 9.10 करोड़, चौथे दिन करीब 7.50 करोड़, पांचवें दिन 2.50 करोड़ और छठवें दिन करीब 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 76.05 करोड़ है। वहीं ओवरसीज में फिल्म ने करीब 10.42 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 86.47 करोड़ का कलेक्शन किया है।

उधर अगर धुरंधर की बात करें तो फिल्म ने तेलुगू भाषा में छठे दिन 1.15 करोड़ कमाए, वहीं तेलुगू में 3.10 करोड़, मलयालम में 0.15 करोड़, कन्नड़ में 0.20 करोड़ का कारोबार किया है।

ranveer singh look

वहीं फिल्म को तेलुगू में 1,404 स्क्रीन्स मिले हैं तो तमिल में करीब 903 स्क्रीन्स मिले हैं। हालांकि ओवरऑल धुरंधर 2 पवन कल्याण की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है और उम्मीद यही है कि पवन कल्याण की फिल्म को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से आगे अब शायद और मुश्किलें देखने को मिलें।

हालांकि पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की जिस उस्ताद भगत सिंह (Ustad Bhagat Singh) ने पहले दिन 34 करोड़ कमाए अब वही फिल्म महज एक हफ्ते के अंदर ही पस्त पड़ गई है और कमाई 2 करोड़ से भी कम हुई है और इसका पूरा फायदा धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को मिल रहा है। हालांकि उस्ताद भगत सिंह साउथ में हिट हो चुकी है और फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड को खा गया 'हमजा', Dhurandhar 2 की वजह से टली 1800 करोड़ की फिल्म; निर्देशक बोले- 'हिम्मत कैसे हुई...'