Move to Jagran APP

Box Office: विदेशों में भी धूम मचा रही रणवीर-सारा की 'सिम्बा', कमा चुकी इतने करोड़

घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सिम्बा 5 दिनों में ₹124.54 करोड़ जमा कर चुकी है। 100 करोड़ क्लब में सिम्बा इस साल की पहली एंट्री है। 2018 की 13वीं फ़िल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में पहुंची है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:59 AM (IST)
Box Office: विदेशों में भी धूम मचा रही रणवीर-सारा की 'सिम्बा', कमा चुकी इतने करोड़
Box Office: विदेशों में भी धूम मचा रही रणवीर-सारा की 'सिम्बा', कमा चुकी इतने करोड़

मुंबई। देशभर में 5 दिनों में 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार करने के साथ सिम्बा ओवरसीज़ बाज़ारों में भी पूरे दमख़म के साथ चल रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़िल्म ओवरसीज़ में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, और वो भी महज़ 5 दिनों में। इधर पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 150 करोड़ का पड़ाव पार करने की तरफ बढ़ रही है।

loksabha election banner

2019 रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान के लिए ज़बर्दस्त ख़ुशख़बरी लेकर आया है। ओवरसीज़ में फ़िल्म ने छह दिनों में ₹55.06 करोड़ जमा कर लिये। फ़िल्म को पहले दिन क़रीब ₹12 करोड़, दूसरे दिन क़रीब ₹11 करोड़, तीसरे दिन क़रीब ₹10 करोड़, चौथे दिन लगभग 6 करोड़ मिले। जबकि पांचवे दिन (एक जनवरी) लगभग ₹11 करोड़ और छठे दिन लगभग 5 करोड़ जमा किये। 'सिम्बा' देशभर में 4020 स्क्रींस पर चल रही है, वहीं ओवरसीज़ में इसे 900 से अधिक स्क्रीन पर उतारा गया है।

28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई 'सिम्बा' बॉक्स ऑफ़िस पर पूरे शबाब पर है। फ़िल्म ने ₹20.72 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार और रविवार को ₹23.33 करोड़ और ₹31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में ही सिम्बा का बॉक्स कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका था। हैरानी की बात तो यह है कि आम तौर पर वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, मगर सिम्बा ने पहले सोमवार की ओपनिंग डे से अधिक कमाई की। फ़िल्म ने 2018 के आख़िरी दिन (सोमवार) ₹21.24 करोड़ का कारोबार किया था। चार दिनों में फ़िल्म ने ₹96.35 करोड़ जमा कर लिये। यानि ₹100 करोड़ तक पहुंचने के लिए फ़िल्म को सिर्फ़ ₹3.65 करोड़ की ज़रूरत थी। फ़िल्म ने एक जनवरी को रिकॉर्ड ₹28.19 करोड़ का कलेक्शन किया और पांच दिनों में सिम्बा का कलेक्शन ₹124.54 करोड़ हो गया। छठे दिन बुधवार को फिल्म ने 14.49 करोड़ जमा किए I सिम्बा अब 139.03 करोड़ जमा कर चुकी है। जाहिर है कि पहले हफ्ते में फिल्म 150 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लेगी।

100 करोड़ क्लब में सिम्बा इस साल की पहली एंट्री है। वहीं, 2018 की 13वीं फ़िल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में पहुंची है। 2018 में जिन फ़िल्मों ने ₹100 करोड़ के पड़ाव को पार किया है, वो इस प्रकार हैं-

  1. पद्मावत- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर- ₹300.25 करोड़
  2. सोनू के टीटू की स्वीटी- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा- ₹108.71 करोड़
  3. रेड- अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़- ₹101.54 करोड़
  4. बाग़ी2- टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी- ₹165 करोड़
  5. राज़ी- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- ₹123.17 करोड़
  6. रेस3- सलमान ख़ान- ₹169 करोड़- 
  7. संजू- रणबीर कपूर- ₹341.22 करोड़
  8. गोल्ड- अक्षय कुमार, मौनी रॉय- ₹107.37 करोड़
  9. स्त्री- राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर- ₹129.67 करोड़
  10. बधाई हो- आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा- ₹136.80 करोड़
  11. ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन- ₹145.29 करोड़
  12. 2.0- अक्षय कुमार, रजनीकांत- ₹188 करोड़

सिम्बा निर्देशक रोहित शेट्टी की आठवीं फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हुई है। ऐसा करने वाले वो पहले डायरेक्टर बन गये हैं।

 

View this post on Instagram

🙏 #Repost @karanjohar with @get_repost ・・・ ROHIT SHETTY is the #masalamaverick!!! The gold standard pioneer of the Century club!!!! @itsrohitshetty #SIMMBA

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

'सिम्बा' के ज़रिए रणवीर सिंह ने पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया है और पहली ही बार उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी है। फ़िल्म में रणवीर के साथ सारा अली ख़ान हैं, जो 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर की यह पहली रिलीज़ है और इस साल उनकी दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में रणवीर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाये थे। सिम्बा में सिंघम यानि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। वहीं, फ़िल्म के 'आंख मारे' गाने में तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी दिखायी दिये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.