विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर रणवीर ने दी बीवी दीपिका को मात, टूटा शाहरुख़ खान का रिकॉर्ड, इतनी कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 15 Jan 2019 02:08 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:47 AM (IST)

रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म और रणवीर सिंह अपनी बीवी की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया l फिल्म सिंबा को ...और पढ़ें

Box Office पर रणवीर ने दी बीवी दीपिका को मात, टूटा शाहरुख़ खान का रिकॉर्ड, इतनी कमाई
Box Office पर रणवीर ने दी बीवी दीपिका को मात, टूटा शाहरुख़ खान का रिकॉर्ड, इतनी कमाई

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 227 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन करते हुए शाहरुख़ खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है l 

नौ अगस्त 2013 को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से बॉक्स ऑफ़िस पर 227 करोड़ 13 लाख रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया थाl अब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा ने अपनी रिलीज़ के 18 वें दिन यानि इस  सोमवार  को दो करोड़ 86 लाख रूपये का कलेक्शन किया जिससे कुल कमाई अब 227 करोड़ 71 लाख रूपये हो गई  यानि रोहित शेट्टी ने अपनी और रणवीर सिंह अपनी बीवी की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया l फिल्म सिंबा को अब ब्लॉकबस्टर फिल्म की श्रेणी में शामिल कर लिया गया है l 

 सिंबा ने 20 करोड़ 72 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 75 करोड़ 11 लाख रूपये का बिज़नेस किया। फिर पहले हफ़्ते में 150 करोड़ 81 लाख रूपये और दूसरे वीकेंड में 39 करोड़ 83 लाख रूपये का कलेक्शन किया l वैसे सिंबा को अब उरी सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ा ख़तरा है जो बेहतरीन कमाई कर रही है।

सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। लेकिन एक दिन जब उसकी मुंहबोली बहन के साथ रेप हो जाता है तो उसका खून खौल उठता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा की ओपनिंग 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ के 963 स्क्रीन्स में हुई थी।

यह भी पढ़ें: Box Office: ‘उरी’ की बंपर कमाई जारी, बनेगी साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म