विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: सिंबा की कमाई में थोड़ी कमी, अब इस बड़े रिकॉर्ड पर नज़र

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 12 Jan 2019 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:51 AM (IST)

फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन करती है तो 250 करोड़ रूपये के आंकड़े तक पहुँच सकती है l

Box Office: सिंबा की कमाई में थोड़ी कमी, अब इस बड़े रिकॉर्ड पर नज़र
Box Office: सिंबा की कमाई में थोड़ी कमी, अब इस बड़े रिकॉर्ड पर नज़र

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने अपनी रिलीज़ के 15 दिनों में अब  215  करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है । फिल्म की कमाई में इस शुक्रवार को गिरावट आई है l 

बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन से ही दहाड़ रही, रोहित शेट्टी की सिंबा ने इस शुक्रवार को दो करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। गुरूवार के मुकाबले कलेक्शन करीब दो करोड़ गिरे l फिल्म की कुल कमाई अब 15  दिनों 215 करोड़ 3 लाख रूपये हो गई है। फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन करती है तो 250 करोड़ रूपये के आंकड़े तक पहुँच सकती है l 

सिंबा ने इस दूसरे हफ़्ते में 61 करोड़ 62 लाख रूपये जोड़े हैं। सिंबा ने 20 करोड़ 72 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 75 करोड़ 11 लाख रूपये का बिज़नेस किया। फिर पहले हफ़्ते में 150 करोड़ 81 लाख रूपये और दूसरे वीकेंड में 39 करोड़ 83 लाख रूपये का कलेक्शन किया l

इस हफ़्ते कोई बड़ा ख़तरा सिंबा को नहीं है क्योंकि उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जैसी छोटे बजट की फिल्में रिलीज़ हुई हैं। सिंबा को इस हफ़्ते 15 करोड़ जुटाने का मौका है। सिंबा साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्मों के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है। संजू (586.85 करोड़) और पद्मावत (571.98 करोड़) ही उससे आगे है।

सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। लेकिन एक दिन जब उसकी मुंहबोली बहन के साथ रेप हो जाता है तो उसका खून खौल उठता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा की ओपनिंग 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ के 963 स्क्रीन्स में हुई थी।

यह भी पढ़ें: Box Office: उरी और...Prime Minister हुईं रिलीज़ , इतनी ओपनिंग का अनुमान