विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Setu Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुआ अक्षय कुमार का स्टारडम, वीकेंड के बाद ही धड़ाम हुई राम सेतु

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2022 10:33 AM (IST)

Ram Setu Box Office Collection Day 14 अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के ...और पढ़ें

Ram Setu Box Office Collection Day 14, Instagram
Ram Setu Box Office Collection Day 14, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगभग 4 से 5 फिल्में मुकाबला कर रही हैं। इनमें जाह्नवी कपूर की मिली, सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल, कटरीना कैफ की फोन भूत, अजय देवगन की थैंक गॉड और अक्षय कुमार की राम सेतु शामिल है। इतने तगड़े मुकाबले के बाद भी राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पर परफॉर्म कर रही थी। वीकेंड पर भी फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली और राम सेतु की कमाई अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

वीकेंड के बाद धड़ाम हुई राम सेतु

25 अक्टूबर को रिलीज हुई राम सेतु ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ के साथ खाता खोला था। इसके बाद हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली। फिर भी राम सेतु का कलेक्शन हमेशा 1 करोड़ से ऊपर ही रहा। फिल्म ने अपने दोनों वीकेंड पर भी लागत निकालने की पूरी कोशिश की और राम सेतु का कलेक्शन बीते रविवार को 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। जबकि, सोमवार को कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट आई और 7 नवंबर को राम सेतु ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया।

सोमवार को कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए राम सेतु ने अब तक खूब मेहनत की है और सफल भी रही है, लेकिन फिल्म का बीते दिन का कलेक्शन देख कर लगता है कि राम सेतु की सिनेमाघरों से जल्द छुट्टी हो सकती है। फिल्म ने  शनिवार को 1.75 करोड़ कमाए थे। जबकि, रविवार को कलेक्शन 1.80 करोड़ तक पहुंच गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राम सेतु ने देशभर में 85 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.15 करोड़ हो गया है। राम सेतु का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन,

पहला दिन- 15.25 करोड़

दूसरा दिन- 11.40 करोड़

तीसरा दिन- 8.75 करोड़

चौथा दिन- 6.05 करोड़

पांचवां दिन- 7.30 करोड़

छठवां दिन- 7.25 करोड़

सातवां दिन- 2.70 करोड़

आठवां दिन- 2.85 करोड़

नौवां दिन- 2.35 करोड़

दसवां दिन- 2.1 करोड़

ग्यारहवां दिन- 1 करोड़

बारहवां दिन- 1.45 करोड़

तेरहवां दिन- 1.80 करोड़

चौदहवां दिन- 0.85 करोड़

कुल कमाई~ 71.15 करोड़