विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan Box Office: गिरती ही जा रही अक्षय कुमार की फिल्म, रक्षा बंधन को नहीं मिला स्वतंत्रता दिवस का फायदा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 01:24 PM (IST)

Raksha Bandhan Box Office Collection Day 5 अक्षय कुमार के लिए यह बेहद खराब दौर चल रहा है। एक वक्त ...और पढ़ें

Raksha Bandhan Box Office Collection Day 5. Photo- Instagram
Raksha Bandhan Box Office Collection Day 5. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 तक बैक-टू-बैक हिट देने वाले अक्षय कुमार के लिए 2022 बेहद खराब गुजर रहा है। इस दौर की कल्पना ना अक्षय के फैंस ने की होगी और ना ही खुद खिलाड़ी ने। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही हैं। रक्षा बंधन अक्षय की तीसरी रिलीज है, मगर यह फिल्म भी बच्चन पांडेय और सम्राट पृथ्वीराज के रास्ते पर जाते हुए ही दिख रही हैं।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म को हॉलीडे वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं मिला। अपेक्षा से कम शुरुआत करने के बाद उम्मीद थी कि फिल्म आने वाले दिनों में रफ्तार पकड़ेगी, क्योंकि सार्वजनिक अवकाश की वजह से लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा, मगर रक्षा बंधन स्वतंत्रता दिवस का फायदा भी नहीं उठा सकी और कलेक्शंस बढ़ने के बजाय कम हो गये।

सोमवार को 6.31 करोड़ की कमाई

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर रक्षा बंधन को महज 6.31 करोड़ रुपये मिले, जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 7.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म के कलेक्शंस में लगभग 10 फीसदी की गिरावट है। अगर सोमवार को कोई छुट्टी नहीं होती तो रक्षा बंधन की यह कमाई बेहतरीन मानी जाती, क्योंकि सोमवार को कामकाजी दिन शुरू होने के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है। अगर, रक्षा बंधन की तुलना लाल सिंह चड्ढा के कलेक्शंस से करें तो यह अक्षय की फिल्म बेहतर स्थिति में है। 

अक्षय की सबसे कम ओपनिंग

11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 8.20 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी, जो अक्षय के स्टारडम के हिसाब के बेहद कम है। रिलीज के दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 6.40 करोड़, शनिवार को 6.51 करोड़ और रविवार को 7.05 करोड़ जमा किये थे। अब सोमवार के कलेक्शंस मिलाकर रक्षा बंधन का पांच दिनों का नेट कलेक्शन 34.47 करोड़ हो गयी है। 

बता दें, रक्षा बंधन का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। अक्षय, आनंद के साथ इससे पहले अतरंगी रे कर चुके हैं। रक्षा बंधन में दहेज की समस्या को उठाया गया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर ने फीमेल लीड रोल निभाया है।