विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली माह में रिलीज़ होगी रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2. 0, पैडमैन 26 जनवरी को

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 12:31 PM (IST)

बाहुबली 2 इस साल 28 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफ़िस से 1700 करोड़ रूपये से ज़्यादा का कलेक्शन किया है।

बाहुबली माह में रिलीज़ होगी रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2. 0, पैडमैन 26 जनवरी को
बाहुबली माह में रिलीज़ होगी रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2. 0, पैडमैन 26 जनवरी को

मुंबई। दक्षिण में फिल्मों के 'भगवान' माने जाने वाले रजनीकांत के चाहने वालों के लिए एक निराशाजनक ख़बर है। उनकी फिल्म 2. 0 अब अगले साल जनवरी नहीं बल्कि अप्रैल महीने में रिलीज़ होगी और इसी कारण उनके साथ 2.0 में काम कर रहे अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म पैडमैन अब गणतंत्र दिवस के मौके पर लाने का फ़ैसला कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन स्टारर फिल्म 2.0 अब 25 जनवरी 2018 की बजाय 13 अप्रैल 2018 को रिलीज़ होगी। वैसे इसकी भी आधिकारिक घोषणा होनी है क्योंकि फिल्म का स्पेशल इफेक्ट्स का काम तब तक पूरा करना होगा। वैसे गौर करें तो इस साल का अप्रैल महीना फिल्मी हिसाब से लकी रहा था क्योंकि उसी महीने की 28 तारीख़ को बाहुबली- द कन्क्लूजन रिलीज़ हुई थी, जिसने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफ़िस से 1700 करोड़ रूपये से ज़्यादा की कमाई की है। सात साल पहले आई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म रोबोट/ इंधीरन का सीक्वल 2. 0 बन कर तैयार हो रहा है। शंकर निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने की मजबूरी पहले भी आ चुकी है क्योंकि फिल्म 2.0 को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाना था लेकिन फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का बड़ा काम पूरा न हो पाने की वजह से अगले साल तक के लिए टाल दिया गया था। बड़ी फिल्म के हटने का फ़ायदा उठाते हुए अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म पैडमैन को 26 जनवरी को रिलीज़ करने का फैसला किया है । अक्षय ने ट्विट करते हुए  लिखा है - " एक रियल सुपरहीरो की कहानी लेकर आ रहा हूं। पैडमैन , गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी। "

यह भी पढ़ें:रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0 का बजट जानकार हिल जाएंगे आप 

हाल ही में दुबई में फिल्म 2. 0 का भव्य म्यूज़िक लॉन्च हुआ था। अगले महीने फिल्म का टीज़र और दिसंबर में चेन्नई में ट्रेलर लॉन्च होगा। बताया जाता है कि इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है।