विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख की फिल्म का विदेशों में धमाका, दो दिन में कर डाला धांसू कलेक्शन

Published: Sun, 03 May 2026 11:45 AM (IST)

Raja Shivaji Collection Day 2: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने दुनियाभर में दो दिनों में धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है।

राजा शिवाजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

राजा शिवाजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख निर्देशित और स्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने पहले ही दिन कमाई से इतिहास रच दिया। फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से नया रिकॉर्ड बना लिया है।

हिस्टोरिकल ड्रामा छावा के बाद राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) पर आधारित यह फिल्म ओरिजिनली मराठी में बनी है, लेकिन इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। दोनों ही भाषा में फिल्म कमाई से तहलका मचा रही है।

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई 10.55 करोड़ रुपये थी।

wfq

दुनियाभर में राजा शिवाजी का कलेक्शन

राजा शिवाजी की कमाई सबसे ज्यादा मराठी भाषा में हुई। दूसरे दिन मराठी भाषा में फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये हुई, जबकि हिंदी में फिल्म ने 3.40 करोड़ का कारोबार किया। दुनियाभर में भी फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 26.06 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: पहले दिन 'राजा शिवाजी' ने की फतेह, धांसू कमाई से दुनियाभर में बजाया डंका

राजा शिवाजी की स्टार कास्ट

शिवाजी महाराज पर आधारित राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, जेनेलिया, फरदीन खान, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Raja Shivaji

रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के साथ-साथ फिल्म का निर्देशन भी किया है। उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोरीं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के बाद Raja Shivaji के बॉक्स ऑफिस सक्सेस से हैरान हुए राम गोपाल वर्मा, कहा- 'पुनर्जन्म हो गया...'