विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raja Shivaji Worldwide Collection: मंगलवार को राजा शिवाजी ने की फतेह, Akshay Kumar की फिल्म के लिए बनी खतरा!

Published: Wed, 20 May 2026 06:53 PM (IST)

राजा शिवाजी दुनियाभर में गदर मचा रही है। इस फिल्म ने 19वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस ...और पढ़ें

राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-19/ photo- Instagram

राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-19/ photo- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही है। मराठी सिनेमा की नंबर 1 फिल्म बन चुकी 'मराठा वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज' की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए 19 दिन पूरे हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है।

इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'राजा शिवाजी' दुनियाभर में अब अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की साल 2010 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। मूवी ने वर्ल्डवाइड 19 दिनों में कितने करोड़ रुपए कमाए, नीचे देखें डिटेल आंकड़े:

'राजा शिवाजी' तोड़ेगी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड

1 मई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख, सलमान खान (Salman Khan), संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 15.37 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। हालांकि, अब 19 दिन बाद यह फिल्म अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हाउसफुल' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है।

कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवरसीज मार्केट में 4.90 करोड़ तक की कमाई करने वाली 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) ने दुनियाभर में 19 दिनों के अंदर 117.82 करोड़ तक का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल' ने लाइफटाइम 123.6 करोड़ रुपए कमाए थे, जिसका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 'राजा शिवाजी' को अब महज 5.78 करोड़ की कमाई करनी है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Day 19: राजा शिवाजी का दिखा रौद्र रूप, 19वें दिन नहीं थमा मोटी कमाई का सिलसिला

raja shivaji 1

रितेश देशमुख के करियर की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल' का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही यह मूवी रितेश देशमुख के करियर की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अभिनेता की सबसे सफल फिल्मों में हाउसफुल 5 (280.27 करोड़), रेड 2 (242.57 करोड़), टोटल धमाल (228.27 करोड़), हाउसफुल 3 (194.48 करोड़), एक विलेन (169.92 करोड़), ग्रैंड मस्ती ( 147.9 करोड़) और हाउसफुल (123.6 करोड़ है)। जैसे ही यह हाउसफुल को पीछे छोड़ेगी, यह रितेश के करियर की सुपरहिट 8 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

raja shivaji worldwide collection day 19

किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'राजा शिवाजी'?

रितेश देशमुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजा शिवाजी' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ( Jio Hotstar) पर रिलीज होगी। इस फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन अभी तक 19 दिनों में कुल 95 करोड़ के आसपास का किया है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Day 18: नहीं झुकेगा राजा शिवाजी! तीसरे मंडे टेस्ट में टॉपर निकली रितेश देशमुख की फिल्म