Raja Shivaji Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ने लगी 'भूत बंगला', शुक्रवार को कमाई में आया उछाल
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जो भारत की चौथी सबसे ज्यादा ...और पढ़ें
-1778217689562_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत बरकरार है। 'राजा शिवाजी' को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया था और इसी के साथ ही ये भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'राजा शिवाजी' बुधवार को भी कलेक्शन के मामले में सुनामी लेकर आई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 52.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Day 7: राजा शिवाजी की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सातवें दिन बदला कमाई का गणित
शानदार था राजा शिवाजी का ओपनिंग डे
पहले दिन 11.35 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली राजा शिवाजी के लिए पहला हफ्ता भी शानदार रहा। वहीं 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मराठी में जहां अभी तक कुल 6 लाख की कमाई की है, वहीं दूसरी तरफ 'भूत बंगला' की मौजूदगी में भी हिंदी भाषा में 'राजा शिवाजी' ने एक लाख की कमाई कर ली है। वीकेंड होने की वजह से इस आंकड़े के और बढ़ने की उम्मीद है।

इस हिसाब से राजा शिवाजी शुक्रवार के अंत तक 53 से 54 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। वहीं दुनियाभर में भी इसकी शानदार कमाई जारी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 62.42 करोड़ की कमाई कर ली है, जो एक मराठी फिल्म के नजरिये से बहुत ही बेहतरीन है।
क्या है राजा शिवाजी की कहानी?
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म युवा शिवाजी भोसले की यात्रा और हिंदवी स्वराज की स्थापना के अपने सपने को साकार करने के दौरान शक्तिशाली साम्राज्यों के खिलाफ उनके संघर्ष को दर्शाती है।
