विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raja Shivaji Box Office: वीकेंड पर रितेश देशमुख की Historical Drama पर हुई ईश्वर की कृपा, अचानक कमाई में आया उछाल

Published: Sun, 03 May 2026 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2026 10:27 PM (IST)

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में कुल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी और इसे रितेश का सबसे महत्वकांक्षी और ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। एक्टर करीब पिछले 10 साल से इस पर मेहनत कर रहे थे।

रितेश देशमुख ने निभाया है लीड रोल

रितेश ने फिल्म में लीड एक्टर की भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। इसके अलावा वो उन्होंने प्राजक्त देशमुख के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर उनके स्वराज्य स्थापना के संघर्ष और अफजल खान के साथ ऐतिहासिक मुठभेड़ तक के जीवन को दर्शाती है।

Ritiesh

यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर दिखेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी, साउथ स्टार देगा Raja Shivaji को टक्कर

फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक शुरुआत कर चुकी है। वहीं तीसरे दिन भी इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है।

कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

राजा शिवाजी ने पहले दिन 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और वीकेंड होने की वजह से इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है।

इसमें हिंदी का कलेक्शन 2.68 करोड़ और मराठी का 5.07 करोड़ रुपये शामिल है। कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म ने अभी तक 29.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी बीच, यह 2026 की दूसरी मराठी फिल्म बन गई है जिसने 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 8.32.29 PM (1)

सलमान खान ने किया है कैमियो

वहीं फिल्म के अन्य किरदार की बात करें तो इसमें रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। संजय दत्त फिल्म के विलेन हैं और सलमान खान ने इसमें कैमियो किया है।

यह भी पढ़ें- 'राजा शिवाजी' के रास्ते का कांटा बनी Patriot, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बरसात