विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने काटा बवाल, दूसरे दिन किया धांसू कलेक्शन

Published: Sat, 02 May 2026 08:34 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 03 May 2026 10:33 AM (GMT+05:30)

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, जिसने पहले ही दिन इतिहास रच ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रितेश ने फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसका निर्देशन किया है और कहानी भी लिखी है।

फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई। मूवी में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन सहित अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की और पहले ही दिन कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इसने पहले ही दिन कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी बहन बोल रही...', Raja Shivaji में सलमान को देख क्रेजी हुई ये एक्ट्रेस, दर्शकों से की यह खास गुजारिश

पहले दिन की शानदार ओपनिंग

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, राजा शिवाजी ने भारत में अपने पहले दिन 11.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने हिंदी की तुलना में मराठी में बेहतर प्रदर्शन किया और कुल 32% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। राजा शिवाजी ने मराठी में 8.75 करोड़ और हिंदी में 2.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं अब इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 8.32.04 PM

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

सैकनिल्क के मुताबिक राजा शिवाजी अपने दूसरे दिन 5.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें 1.73 करोड़ रुपये हिंदी से और 3.64 करोड़ रुपये की कमाई मराठी से हुई है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 16.72 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही, और अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या इसमें बढ़ोतरी होती है।

खासकर वीकेंड पर अगर राजा शिवाजी अच्छा परफॉर्म कर ले जाती है तो रितेश देशमुख के करियर के लिए एक अच्छी फिल्म साबित होगी। फिल्म ने पहले ही दिन 11 से 13 करोड़ से अधिक की कमाई कर मराठी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 8.32.29 PM

राजा शिवाजी फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। इसका निर्माण जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने किया है। रितेश और जेनेलिया ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई की भूमिका निभाई है। उनके बेटे राहिल ने फिल्म में शिवाजी के बचपन का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: पहले दिन 'राजा शिवाजी' ने की फतेह, धांसू कमाई से दुनियाभर में बजाया डंका