Move to Jagran APP

पुष्पा- द राइज: 70 करोड़ के पार पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, ये हैं हिंदी बेल्ट में साउथ की टॉप फिल्में

पुष्पा के सामने अब किसी नई फिल्म की चुनौती तो नहीं है मगर आगे का सफर कोरोना के कारण पैदा होने वाले हालात पर निर्भर करता है। जिन राज्यों में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है अगर वहां प्रतिबंध बढ़ते हैं या सिनेमाघरो बंद होते हैं तो कलेक्शंस प्रभावित होंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 07:18 AM (IST)
पुष्पा- द राइज: 70 करोड़ के पार पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, ये हैं हिंदी बेल्ट में साउथ की टॉप फिल्में
Pushpa Box Office Collection Day 20. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा द राइज पार्ट वन ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन करके ट्रेड को सरप्राइज दिया है। कोरोना वायरस की वजह से बढ़ते प्रतिबंधों और कुछ हिंदी भाषी राज्यों में सिनेमाघरों की बंदी के बावजूद फिल्म अभी भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और सत्र करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। 

loksabha election banner

31 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा ने बीसवें दिन 5 जून को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का 20 दिनों का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70.44 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़, शनिवार को 6.10 करोड़ और रविवार को 6.25 करोड़ बटोरे थे। इसके बाद वर्किंग वीक में पुष्पा के कलेक्शंस में गिरावट आयी, मगर कलेक्शंस एक सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ और मंगलवार को 2.50 करोड़ जमा किये थे। पुष्पा को लेकर हिंदी भाषी दर्शकों की दिलचस्पी चौंकाने वाली और उम्मीदों से परे है। 

पुष्पा के सामने अब किसी नई फिल्म की चुनौती तो नहीं है, मगर आगे का सफर कोरोना के कारण पैदा होने वाले हालात पर निर्भर करता है। जिन राज्यों में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है, अगर वहां प्रतिबंध बढ़ते हैं या सिनेमाघरो बंद होते हैं तो फिल्म के कलेक्शंस प्रभावित होंगे। चौथे हफ्ते में पुष्पा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी। अब अगर पिछले कुछ सालों में हिंदी में रिलीज हुईं साउथ इंडियन फिल्मों की बात करें तो पुष्पा सबसे अधिक कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन चुकी है। 

हिंदी बेल्ट में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म एसएस राजामौली की बाहुबली 2- द कन्क्लूजन है, जिसने 511 करोड़ का नेट कलेक्शन सिर्फ हिंदी भाषी क्षेत्रों में किया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल मुश्किल लगता है। डब फिल्म को छोड़िए, किसी हिंदी फिल्म के लिए भी यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा। 

दूसरे स्थान पर तमिल फिल्म 2.0 का हिंदी वर्जन है, जिसने 188 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार पैरेलल लीड रोल में थे। 

तीसरे स्थान पर इसकी प्रीक्वल बाहुबली- द बिगिनिंग, जिसके हिंदी वर्जन ने 120 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 2015 में बाहुबली की कामयाबी के बाद सही मायनों में पैन इंडिया फिल्में रिलीज करने का चलन बढ़ा। बाहुबली को हिंदी दर्शकों के बीच लाने का काम करण जौहर ने किया था।

चौथे स्थान पर प्रभास की तेलुगु फिल्म साहो है, जिसके हिंदी वर्जन ने 142 करोड़ जमा किये थे। बाहुबली 2 के बाद यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका फायदा साहो को मिला। 

कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर वन भी हिंदी बेल्ट में खूब सराही गयी थी। यश स्टारर इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 44 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। हिंदी बेल्ट में कलेक्शन के हिसाब से यह छठी सबसे अधिक चलने वाली फिल्म है। सातवें स्थान पर बाहुबली के भल्लाल देव यानी राणा दग्गूबटी की फिल्म द गाजी अटैक है, जो तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज की गयी थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू और केके मेनन भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड बटोरे थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कई राज्यों में सिनेमाघरों का संचालन प्रभावित, जानें- कहां खुले हैं, कहां बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.