विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पाराज ने कर दिया खेल! वर्ल्डवाइड कमाई में बोली तूती, 32वें दिन किया हैरान

Published: Mon, 06 Jan 2025 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2025 09:29 AM (IST)

Pushpa 2 Worldwide Collection Day 32 दुनियाभर में इस वक्त अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मूवी पुष्पा- द रूल का ...और पढ़ें

पुष्पा 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
पुष्पा 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई जारी
  2. 32वें दिन कलेक्शन में आया उछाल
  3. वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है कि मूवी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Total Worldwide Collection: साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुकुमार की मूवी पुष्पा 2 इन दिनों कामयाबी के रथ पर सवार है। भारत से लेकर विदेशों तक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा- द रूल की कमाई का शोर मच रहा है। जिसके चलते इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तेजी से इजाफा हो रहा है। 

वीकेंड पर एक बार फिर से पुष्पा 2 ने दुनियाभर में अपना कमाई का डंका बजाया है और हैरान करने वाली इनकम कर के दिखाई है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 32वें दिन ग्लोबली पुष्पा 2 ने कितना कारोबार किया। 

वर्ल्डवाइड बजा पुष्पा की कमाई का बिगुल 

बीते महीने 5 दिसंबर को पुष्पा 2 को दुनियाभर की 12 हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर भी दुनियाभर में 290 करोड़ की कमाई कर ये साबित कर दिया था कि पुष्पा 2 की सुनामी आने वाली है। ठीक उसी आधार पर पूरी दुनिया में इस फिल्म ने अपनी कामयाबी का बिगुल बजाया है। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Worldwide Collection: 'दंगल' के लिए बजी खतरे की घंटी! वर्ल्डवाइड कमाई में 'पुष्पा 2' ने नहीं मानी हार

फोटो क्रेडिट- एक्स

इस बीच पुष्पा- द रूल के 32वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आ गई है, जिसे साउथ मूवीज के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक्स अकाउंट पर दी है। उनके मुताबिक रिलीज के 5वें रविवार को पुष्पा 2 ने दुनियाभर में करीब 9.01 करोड़ का कारोबार किया है, जिससे फिल्म के टोटल कलेक्शन में इजाफा हुआ है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

गौर किया जाए अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो ये आंकड़ा 1831 करोड़ के आस-पास पहुंच चुका है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। अब तक अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में दंगल को छोड़कर भारतीय सिनेमा की बाकी सभी फिल्मों का काम तमाम कर चुकी है। 

कब आएगा पुष्पा का तीसरा पार्ट

पुष्पा एक सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बन चुकी है। सीक्वल के तौर पर पुष्पा 2 ने अपने कलेक्शन के दम पर इतिहास रचा है, जो आने वाले समय में भी जारी रहेगा। क्योंकि मेकर्स पहली ये साफ कर चुके हैं कि पुष्पराज की कहानी तीसरे पार्ट तक जाएगी। पुष्पा द रैमपेज इसके तीसरे भाग का नाम होगा। मालूम हो कि अभी पुष्पा 3 (Pushpa 3) की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन अनुमान है कि 2027 में इसे रिलीज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Day 32 Collection: थम जा भाई पुष्पा! रविवार को फिर पुष्पाराज की धूम, बॉक्स ऑफिस पर बना वाइल्ड फायर