विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Collection: नोटों का अंबार लगा रहा है 'पुष्पाराज', इन दो फिल्मों को कुचलकर बनेगा वर्ल्ड नंबर-1

Published: Tue, 17 Dec 2024 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2024 03:55 PM (IST)

Pushpa 2 Worldwide Collection फिल्म पुष्पा 2 की कमाई का डंका पूरी दुनिया में जोर-शोर से बज रहा है। हर ...और पढ़ें

पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई जारी (Photo Credit- X)
पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई जारी (Photo Credit- X)

HighLights

  1. पुष्पा 2 इतिहास रचने से दो कदम दूर
  2. कमाई में पुष्पा 2 के निशाने पर दो मूवीज
  3. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कर दिया कमाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Day 12 Worldwide Collection: निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा- द रूल इस वक्त फैंस की पहली पसंद के तौर पर सिनेमाघरों में खूब तल रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी पुष्पा 2 ने धमाकेदार एंट्री मारते हुए बॉक्स ऑफिस पर असरदार कारोबार कर के दिखाया है। 

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी पर जमकर पैसा बरस रहा है। जिसके चलते पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनियाभर में सबसे अधिक के कमाई के मामले में पुष्पा 2 के निशाने पर कौन सी दो मूवीज हैं। 

पुष्पा 2 सामने ये दो फिल्म

5 दिसंबर को पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। रिलीज के पहले दिन से इस मूवी का रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और रिलीज के 11वें दिन तक 1400 करोड़ का कारोबार कर भारतीय सिनेमा के इतिहास की तीसरे सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 12: अब तेरा क्या होगा 'सरकटे' और 'स्त्री'! बस 'पुष्पाराज' रिकॉर्ड तोड़ने से इतना दूर

फोटो क्रेडिट- जागरण

अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द रूल के सामने बाहुबली और दंगल जैसी दो बड़ी फिल्में बाकी रह गई हैं। इन दोनों मूवीज ने दुनियाभर में ऐतिहासिक कमाई की है। 

   फिल्म    वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  दंगल     2024.6 करोड़
  बाहुबली 2     1742.3 करोड़
  पुष्पा 2      1450 करोड़

बता दें कि रिलीज के 12 दिन बाद पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड करीब 1450 का कारोबार कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पुष्पा- द रूल आने वाले समय में इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

अल्लू अर्जुन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म

पुष्पा 2 कुछ समय बाद भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली एकमात्र फिल्म भी बन सकती है। लेकिन इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के करियर के पहली फिल्म बन गई है। इससे पहले पुष्पा पार्ट-1 ऐसा कारनामा करने वाली उनकी पिछली मूवी थी। अल्लू के अलावा अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के नाम पर भी यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Worldwide Collection: न झुकेगा, न रुकेगा, 'पुष्पा राज' बस करेगा रूल, नेट कलेक्शन जान खुला रह जाएगा मुंह