विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pati Patni Our Woh Do का ओपनिंग कलेक्शन देख खुली रह जाएंगी आंखें, पहले दिन Box Office पर की इतनी कमाई

Published: Sat, 16 May 2026 07:58 AM (IST)

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर पति पत्नी और वो दो 15 मई को रिलीज हो चुकी है। पढ़ें ओपनिंग कलेक्शन-

पति पत्नी और वो दो कलेक्शन डे 1

पति पत्नी और वो दो कलेक्शन डे 1 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2019 में रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो का स्पिरिचुअल सीक्वल पति पत्नी और वो दो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इसमें आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान ने अहम किरदार निभाए हैं। आइए जानते हैं रोमांटिक कॉमेडी का पहले दिन का कलेक्शन-

पति पत्नी और वो दो कलेक्शन डे 1

15 मई को रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, वहीं ट्रेड एनालिस्ट का भी मानना था कि पहले दिन फिल्म कम से कम डबल डिजीट में तो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ क्योंकि फिल्म डबल डिजीट तक पहुंच ही नहीं पाई। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला है, जो कि उम्मीद के मुताबिक नहीं है।

pati (2)

यह भी पढ़ें- 'गोविंदा से बड़ा कोई एक्टर नहीं लगता उन्हें...', Ayushmann Khurrana ने अवॉर्ड्स को लेकर बेबाकी से रखी राय

6,822 शोज के साथ रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) का ओपनिंग कलेक्शन भारत में 3.85 करोड़ रुपये रहा वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 5.62 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पति पत्नी और वो दो कलेक्शन डे 1- 3.85 करोड़ रुपये

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 4.62 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 5.62 करोड़ रुपये

ओवरसीज कलेक्शन- 1 करोड़ रुपये

pati (1)

इतना ही नहीं फिल्म ने सिर्फ 12% ही ऑक्यूपेंसी दर्ज की। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है। रोमांटिक कॉमेडी का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है।

पति पत्नी और वो दो के बारे में

पति पत्नी और वो दो 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी. आर. स्टूडियोज के बैनर तले भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित, यह 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का आध्यात्मिक सीक्वल है। इस फिल्म के कलाकारों की टोली में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Review: गड़बड़ घोटाला है आयुष्मान की फिल्म, घिसी-पिटी कहानी में कॉमेडी कारगर; कहां चूकी?