Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन का जादू चला, दूसरे दिन भी हुआ बंपर कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 2 कार्तिक आर्यन की फिल्म इतिहास पर आधारित पानीपत पर भारी पड़ती नजर आ रही है और फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने शानदार ओपनिंग की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की और उसके बाद शनिवार को कलेक्शन की स्पीड और बढ़ गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो यह उनकी ओपनिंग कलेक्शन के मामले में सबसे अच्छी फिल्म रही है।
फिल्म ने शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जो इतिहास पर आधारित है और इसमें संजय दत्त और अर्जुन कपूर जैसे स्टार हैं। 'पति पत्नी और वो' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 9.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। उसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 12.33 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ऐसे में फिल्म ने दो दिन में करीब 21 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वीकेंड का फायदा भी मिलने वाला है, जिसके बाद कलेक्शन में भारी उछाल आ सकता है। साथ ही फिल्म वीकेंड पर 36 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। वहीं कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो के साथ रिलीज हुई फिल्म पानीपत कलेक्शन के मामले में काफी पीछे है। पहले दिन संजय दत्त स्टारर ने 4 करोड़ का बिजनेस किया था और शनिवार के लिए कहा जा रहा है कि फिल्म ने 6 करोड़ तक का बिजनेस किया है।
#PatiPatniAurWoh hits the bull’s eye... Witnesses all-round growth on Day 2... Wins over youngistaan as well as family audience, metros as well as mass markets... Eyes ₹ 36 cr [+/-] total in its *opening weekend*... Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr. Total: ₹ 21.43 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2019
#PatiPatniAurWoh is excellent on Day 1... This, despite competing with another biggie [#Panipat], which resulted in screens/shows getting divided... Expect solid growth on Day 2 and 3... Emerges #KartikAaryan’s biggest opener... Fri ₹ 9.10 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 7, 2019
'पति पत्नी और वो' रीमेक फिल्म है, जिसमें दो गाने का रीमिक्स बनाकर भी एड किया है। वहीं फिल्म पति पत्नी और गर्लफ्रैंड की कहानी है, जिसमें 'वो' का किरदार अनन्या पांडे निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है और यह 1978 में आई फिल्म का रीमेक है, जिसमें संजीव कुमार अहम भूमिका में थे।