Move to Jagran APP

Pathaan: ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं! सिनेमाघरों में बढ़ाये गये 300 शोज, देशभर में आज से Midnight Shows

Pathaan Shows and Screens पठान के साथ शाह रुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। उनके फैंस काफी वक्त से उन्हें मिस कर रहे थे। सोशल मीडिया में अक्सर शाह रुख की फिल्मों को लेकर पोस्ट लिखी जाती थीं। वो इंतजार अब खत्म हुआ। फोटो- SRK फैन क्लब।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthPublished: Wed, 25 Jan 2023 02:00 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 08:42 PM (IST)
Pathaan: ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं! सिनेमाघरों में बढ़ाये गये 300 शोज, देशभर में आज से Midnight Shows
Pathaan Box Office Shah Rukh Khan Craze.

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म पठान बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमाघरों में जश्न का माहौल है। किंग खान के फैंस अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं, मानो चार साल का इंतजार उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। किंग खान के लिए जिस तरह की दीवानगी नजर आ रही है, उससे उनकी पिछली फिल्म जीरो की सारी कड़वी यादें धुल गयी हैं। 

loksabha election banner

सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को समाहित करने के लिए शोज की संख्या बढ़ायी जा रही है। आलम यह है कि मध्य रात्रि तक शोज आयोजित किये जा रहे हैं। एडवांस टिकट्स की बुकिंग देखते हुए पठान के शोज जल्दी शुरू कर दिये गये थे। पीवीआर सिनेमाज में पहला शो सुबह 6 बजे रखा गया था। इस शो को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए 300 शोज बढ़ा दिये गये हैं। वहीं, शाम को निर्माताओं ने आधी रात को 12 बजे तक सिनेमाघरों में शोज चलाने का  फैसला किया। मध्यरात्रि शोज बुधवार से ही शुरू हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Pathaan Movie Row- रिलीज के बीच 'पठान' के खिलाफ यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन, जलाए गए पोस्टर

8000 स्क्रींस पर चल रही पठान

पठान वर्ल्डवाइड 8 हजार स्क्रींस पर दिखायी जा रही है। भारत में फिल्म 5500 स्क्रींस पर लगी है, वहीं ओवरसीज में 2500 स्क्रींस पर चल रही है। यह किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी रिलीज है। पठान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की गयी है। 

पठान के साथ यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने स्पाइ यूनिवर्स की शुरुआत की है। फिल्म में शाह रुख सीक्रेट एजेंट बने हैं। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं। दीपिका और शाह रुख की यह चौथी फिल्म है। दीपिका ने शाह रुख के साथ ओम शांति ओम से डेब्यू किया था। इसके बाद चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर आयीं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

शाह रुख की धमाकेदार वापसी 

पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यह मास एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और खूबसूरत लोकेशंस हैं। फिल्म के दो गाने बेशरम रंग और झूमे जो पठान भी लोगों के जहन में बस चुके हैं। पठान के साथ शाह रुख चार साल बाद पर्दे पर लौटे हैं। उनकी पिछली फिल्म जीरो 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को सफलता नहीं मिली थी।

लगातार बॉक्स ऑफिस असफलताओं के बाद शाह रुख ने लम्बा ब्रेक किया और स्क्रिप्ट्स पर गौर किया। पठान के बाद इस साल शाह रुख की जवान और डंकी भी रिलीज हो सकती हैं। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। इसके टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह एक्शन फिल्म भी शाह रुख की बड़ी सफलताओं में शामिल हो सकती है। वहीं, डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं और शार रुख के साथ उनका पहला एसोसिएशन है।

यह भी पढ़ें: Pathaan Releases- दुनियाभर में 7 हजार से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई पठान, पहले दिन के 5 लाख से अधिक टिकट बिके


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.