Move to Jagran APP

Panga Box Office Collection Day 5: 'पंगा' की हालत खस्ता, कम कलेक्शन पर आयी कंगना रनोट की बहन रंगोली की प्रतिक्रिया

Panga Box Office Collection Day 5 पंगा ने कंगना की 2017 में आयी फ़िल्म सिमरन के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है जिसने लगभग 16 करोड़ ही बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 07:52 PM (IST)
Panga Box Office Collection Day 5: 'पंगा' की हालत खस्ता, कम कलेक्शन पर आयी कंगना रनोट की बहन रंगोली की प्रतिक्रिया
Panga Box Office Collection Day 5: 'पंगा' की हालत खस्ता, कम कलेक्शन पर आयी कंगना रनोट की बहन रंगोली की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, जेएनएन। कगंना रनोट की फ़िल्म पंगा की बॉक्स ऑफ़िस पर हालत खस्ता है। ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म के आंकड़ों में गिरावट आयी है। हालांकि मंगलवार को कलेक्शंस थोड़ा संभले। उधर, कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने अच्छी फ़िल्म बनाने के लिए निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की हौसलाअफ़जाई की है। 

loksabha election banner

रिलीज़ के पांचवें दिन मंगलवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का ही कलेक्शन किया है, जितना सोमवार को किया था। इसके साथ पंगा का पांच दिनों का कलेक्शन 18.21 करोड़ हो गया है। पंगा ने कंगना की 2017 में आयी फ़िल्म सिमरन के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 16 करोड़ ही बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे।

पंगा के गिरते कलेक्शंस पर रंगोली ने ट्वीट करके लिखा- प्रिय अश्विनी मैम, कम कलेक्शंस से निराश मत होइए। आपने वाकई अच्छी फ़िल्म बनाई है और इससे ज़्यादा हमारे हाथ में नहीं ह। आपको तो सब पता है, आख़िरकार नितेश सर ने हारने वालों पर इतनी अच्छी फ़िल्म छिछोरे बनाई। प्यार से हारते हैं ना। 

कंगना की बेहतरीन अदाकारी से सजी पंगा देशभर में 1400 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।पंगा ने ओपनिंग वीकेंड में अपेक्षा से कम कारोबार किया था। फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि अनुमान था कि फ़िल्म पहले दिन 3-5 करोड़ का कारोबार कर लेगी। रिलीज़ के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ और 5.61 करोड़ बटोरे। वहीं, तीसरे दिन रविवार को कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।  

अगर ओवरसीज़ कलेक्शंस की बात करें तो पंगा ने ठीकठाक कलेक्शन किया है। 26 जनवरी तक पंगा ओवरसीज़ में 6 लाख डॉलर से अधिक (लगभग 4.37 करोड़) का कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म ने सबसे अच्छा प्रदर्शन अमेरिका और कनाडा में किया है। ओवरसीज़ में पंगा 400 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी।

अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फ़ी जैसी फ़िल्में दे चुकी हैं। पंगा को समीक्षकों का भी भरपूर साथ मिला था। फ़िल्म में कंगना की अदाकारी की सभी ने तारीफ़ की थी। पंगा कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है, जो परिवार और बच्चे की ज़िम्मेदारी के बाद अपने खेल करियर को फिर से आगे बढ़ाना चाहती है। फ़िल्म में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाये हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.