विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: सोमवार को मुबारकां की कमाई में आई इतनी भारी गिरावट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2017 07:17 PM (IST)

इस बीच महिलाओं की आज़ादी पर बनी अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म ' लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने अपनी रिलीज़ के ...और पढ़ें

Box Office: सोमवार को मुबारकां की कमाई में आई इतनी भारी गिरावट
Box Office: सोमवार को मुबारकां की कमाई में आई इतनी भारी गिरावट

मुंबई। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म मुबारकां ने भले ही अपने पहले वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन कर बड़े कलेक्शन की उम्मीद जगाई हो लेकिन सोमवार को फिल्म कमाई में जबरदस्त गिरावट आई है।

अनीस बज़्मी निर्देशित मुबारकां ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ तीन करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई की। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ 37 लाख रूपये था यानि वीकेंड ख़त्म होते ही कलेक्शन में 50 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज़ की गई। मुबारकां ने पांच करोड़ 16 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 22 करोड़ 91 लाख रूपये का बिजनेस किया। चार दिन में मुबारकां को अब 26 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। ट्रेड के मुताबिक चूंकि मुबारकां फ़ैमिली एंटरटेनर है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि धीरे धीरे इसके कलेक्शन ग्रो करेंगे। हालांकि इसी हफ़्ते शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा की जब हैरी मेट सेजल रिलीज़ हो रही है और ऐसे में शुक्रवार से पहले मुबारकां को अपना दम दिखाना पड़ेगा। डेस्टिनेशन वेडिंग के जरिये मौज मस्ती की कहानी पर बनाई गई कॉमेडी फिल्म मुबारकां ने अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज़, अतिया शेट्टी और नेहा शर्मा ने भी अहम् रोल किये हैं।

यह भी पढ़ें:Box Office: चाचा भतीजा ने करा दी डबल मुबारकां, वीकेंड पर मिले इतने करोड़

 

इस बीच महिलाओं की आज़ादी पर बनी अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म ' लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने अपनी रिलीज़ के 11 दिनों में 15 करोड़ 36 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है।