विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: बिगड़ गया जेंटलमैन का खेल, पांचवें दिन बस इतनी कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 11:56 AM (IST)

अ जेंटलमैन एक हफ़्ते में बेगम जान के 17 करोड़ 83 लाख रूपये के कलेक्शन को तो हासिल कर लेगी ...और पढ़ें

Box Office: बिगड़ गया जेंटलमैन का खेल, पांचवें दिन बस इतनी कमाई
Box Office: बिगड़ गया जेंटलमैन का खेल, पांचवें दिन बस इतनी कमाई

 मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म अ जेंटलमैन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस परपांचवें दिन डेढ़ करोड़ से थोड़ा ज़्यादा का कारोबार किया है और अब एक हफ़्ते में इस फिल्म के अच्छे कलेक्शन की सारी उम्मीदें ख़त्म हो गई हैं।

राज और डी के निर्देशित अ जेंटलमैन ने मंगलवार को एक करोड़ 60 लाख की कमाई की और फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ 76 लाख पर पहुंच गया है। हफ़्ता पूरा होने में अब सिर्फ दो दिन का कलेक्शन आना बाकी है और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होने की राह पर बढ़ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अ जेंटलमैन एक हफ़्ते में बेगम जान के 17 करोड़ 83 लाख रूपये के कलेक्शन को तो हासिल कर लेगी लेकिन फिल्म ओके जानू के 19 करोड़ के कलेक्शन को पार करना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें:Exclusive: सारा अली खान ने किससे पूछ कर साइन की केदारनाथ, जानिये

 

उधर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और बिदिता बाग स्टारर फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी चल रही है। फर्स्ट वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन साढ़े सात करोड़ रूपये से ज़्यादा रहा है।