Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OMG 2: बॉलीवुड की इन फिल्मों को भी मिल चुका 'A' सर्टिफिकेट, जानिए- कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 04:28 PM (IST)

    Bollywood Movies A Certificate And Box Office अक्षय कुमार की फिल्म ओह माइ गॉड 2 इसी महीने 11 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के संवेदनशील विषय के चलते यह सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। काफी जद्दोजहद के बाद अब फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिल गया है और इसका ट्रेलर आने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी लीड रोल्स मे हैं।

    Hero Image
    OMG 2 Box Office Report Of Bollywood Movies With A Certificate. Photo- Jagran

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Movies A Certificate and Box Office: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को काफी विवादों के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ए सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इस सर्टिफिकेट के अंतर्गत वे फिल्में आती हैं, जो 18 साल की उम्र से नीचे के बच्चे नहीं देख सकते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्मों को एडल्ट सर्टिफिकेट इसलिए दिया जाता है, ताकि उन्हें उस उम्र वर्ग के दर्शक मिलें, जो विषय को समझ सकें। पिछले कुछ वक्त में फिल्मों को एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने की फ्रीक्वेंसी बढ़ी है। आम तौर पर फिल्मकार ए सर्टिफिकेट से बचते हैं, क्योंकि इससे दर्शकों की संख्या सीमित हो जाती है।

    18 से कम उम्र के बच्चे सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख सकते। ऐसी फिल्में फैमिली मूवीज की कैटेगरी से बाहर हो जाती हैं, पर सवाल यह कि क्या वाकई ए सर्टिफिकेट का असर वाकई फिल्मों के बिजनेस पर पड़ता है? आइए जानते हैं, ऐसी फिल्मों के बारे में जो ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनका क्या हाल हुआ। 

    द केरल स्टोरी (2023)

    यह फिल्म 'लव जिहाद' के मुद्दे पर आधारित थी। इसमें ऐसी महिलाओं कहानी है जो लव जिहाद में फंसने के बाद आतंकी संगठनों से जुड़ जाती हैं। इसे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के विषय को देखते हुए इसे एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया।

    • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 238 करोड़ (सुपर हिट)

    द कश्मीर फाइल्स (2022)

    विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1990 के कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म ने देशभर में तारीफें बटोरी थीं, हालांकि एक वर्ग ने इसे प्रोपैगेंडा मूवी भी बताया। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे।

    • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 252 करोड़ (सुपर हिट)

    मलंग (2020)

    इसमें एक लड़की और लड़के की कहानी है, जो रेव पार्टी में मिलते हैं और उन्हें एक-दूसरे से प्रेम हो जाता है, लेकिन तभी उनकी जिंदगी में दो पुलिसवालों की एंट्री होती है और लड़के-लड़की की जिंदगी बदल जाती है। आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और दिशा पाटनी ने मुख्य किरदार निभाये थे।

    • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 60 करोड़ (औसत)

    कबीर सिंह (2019)

    संदीप रेड्डी द्वारा निर्देशित यह फिल्म काफी पॉपुलर हुई। इसमें एक गुस्सैल प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी का लीड रोल था।

    • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 278 करोड़ (हिट)

    वीरे दी वेडिंग (2018)

    इस फिल्म में चार फीमेल फ्रेंड्स की कहानी है, जो एक शादी में रियूनियन करती हैं। इस दौरान वे अपनी समस्याओं को एक-दूसरे के सामने रखती हैं और जिंदगी को जीने के नए मायने सीखती हैं। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में थीं।

    • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 83 करोड़ (हिट)

    सत्यमेव जयते (2018)

    इसमें दो भाइयों की कहानी है, छोटा भाई अपराधी है तो बड़ा भाई पुलिसवाला है। जब बड़े भाई को। छोटे की असलियत पता चलती है तो वह उसे पकड़ने की भरसक कोशिश करता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका थी। फिल्म को मिलाप जवेरी ने डायरेक्ट किया था।

    • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 89 करोड़ (हिट)

    उड़ता पंजाब (2016)

    यह फिल्म पंजाब में व्याप्त ड्रग्स की समस्या पर बेस्ड है। इसमें अलग-अलग बैकग्राउंड के लोग ड्रग्स की समस्या से लड़ने की कोशिश करते हैं। इसमें शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, आलिया भट्ट और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 60 करोड़ (औसत)