विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनियाभर में छा गया O Romeo, शाहिद कपूर की फिल्म ने तीन दिन के कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा

Published: Mon, 16 Feb 2026 12:01 PM (IST)

O Romeo Box Office Collection Worldwide: विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो को रिलीज के तीन दिन हुए ...और पढ़ें

ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार के महीने में आई रोमांटिक थ्रिलर 'ओ रोमियो' (O Romeo Box Office Collection Worldwide) ने पहले और दूसरे दिन तो तबाही मचाई ही, तीसरे दिन भारत-पाकिस्तान मैच (India Pakistan Match) के मौके पर भी फिल्म ने जमकर नोट छापे।

विशाल भारद्वाज निर्देशित 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म थी जिसे देखने के लिए दर्शक भी बेताब थे। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स ने मिला-जुला रिस्पॉन्स भी दिया।

पुरानी फिल्मों को ओ रोमियो ने किया साफ

'ओ रोमियो' ने बड़े पर्दे पर आते ही 'बॉर्डर 2', 'तू या मैं' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया और बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर बैठ गया। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा तो किया ही, विदेशी बाजारों में भी खूब नोट छापे। फिल्म का तीन दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जबरदस्त रहा।

यह भी पढ़ें- O'Romeo Box Office Collection Day 2: आशिकों की कॉलोनी में 'ओ रोमियो' के चर्चे, दूसरे दिन छापे करारे नोट

Shahid Kapoor

विदेशी बाजारों में छाई ओ रोमियो

पहले और दूसरे दिन तक शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' पूरी दुनिया में 30 करोड़ के आसपास कारोबार कर चुकी है। तीसरे दिन यानी रविवार को भारत-पाक मैच की वजह से फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा, लेकिन फिर भी इसने विदेशी बाजारों में अच्छा कारोबार किया है। सैकनिल्क की मानें तो 'ओ रोमियो' ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड 45.6 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

  • ओ रोमियो का इंडियन कलेक्शन- 30.15 करोड़
  • ओ रोमियो का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन- 35.6 करोड़
  • ओ रोमियो का ओवरसीज कलेक्शन- 10 करोड़
  • ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 45.6 करोड़

भारत में कैसा है ओ रोमियो का कारोबार

'ओ रोमियो' ने पहले दिन भारत में 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर जबरदस्त उछाल आया। हालांकि, तीसरे दिन यानी 15 फरवरी को भारत-पाक मैच की वजह से फिल्म की कमाई घटी है। रविवार को भारत में 'ओ रोमियो' ने करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 24: भारत-पाक मैच का 'बॉर्डर 2' पर नहीं पड़ा असर, सनी देओल की फिल्म ने की धांसू कमाई