विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

O'Romeo Box Office Collection Day 1: फैंस के माथे चढ़ा 'ओ रोमियो का फीवर', पहले ही दिन कर डाली धांसू कमाई

Published: Fri, 13 Feb 2026 09:53 PM (IST)

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हुई, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में ...और पढ़ें

ओ रोमियो के एक सीन में शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

ओ रोमियो के एक सीन में शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo) 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने लीड रोल निभाया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही अच्छा खासा क्रेज पैदा कर दिया था। हालांकि, एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। लेकिन फिल्म की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी।

फिल्म अपने आप में इसलिए भी शानदार है क्योंकि विशाल और शाहिद कपूर की जोड़ी काफी समय बाद फिर साथ आई है। दोनों ने हैदर और कमीने जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें- O'Romeo Movie Review: शानदार शाहिद, सादा तृप्ति... भरपूर एक्शन के बीच बेअसर है 'रोमियो' का इश्क

पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 6.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये अभी बढ़ेगा और उम्मीद है कि ओ रोमियो पहले दिन 8 से 10 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को नाइट शोज का फायदा मिल सकता है।

Shahid (15)

पिछली फिल्म देवा को छोड़ा पीछा

हालांकि इससे एक बात तो साफ हो गई कि ओ रोमियो ने शाहिद की पिछली रिलीज देवा से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। देवा ने पहले दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म के बजट की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ओ'रोमियो 125-150 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। ऐसे में फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपये की ओपनिंग एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी।

Shahid (9)

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

दूसरा वैलेंटाइन वीक का फिल्म को फायदा मिल सकता है। फिल्म में शाहिद के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी नजर आए।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor की फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, क्या O' Romeo तोड़ पाएगी इनमें से किसी का रिकॉर्ड?