विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है O Romeo, रिलीज से एक दिन पहले Shahid Kapoor की मूवी ने मेकर्स को किया मालामाल

Published: Thu, 12 Feb 2026 10:05 AM (IST)

O Romeo Advance Booking Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के धांसू ट्रेलर के बाद अब फिल्म की एडवांस ...और पढ़ें

ओ रोमियो एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

ओ रोमियो एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के बाद अब जल्द ही सिनेमाघरों में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' दस्तक देने जा रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता बिल्कुल ही नए और अलग किरदार में दिखाई देंगे। 

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी 2026 को देशभर में शुरू हुई थी। 'ओ रोमियो' के ट्रेलर रिलीज के वक्त फैंस में जो क्रेज था, वह एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला। महज 2 दिन के अंदर ही फिल्म की अच्छी-खासी टिकट बिक्री हुई है और रिलीज से पहले ही 'ओ रोमियो' (O Romeo) ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।

'ओ रोमियो' के अब तक बिक चुके हैं इतने टिकट

सैकनलिक डॉट कॉम के डेटा के मुताबिक, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर की मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की 2 दिन में टोटल 50,361 के आसपास टिकट बिक्री हो चुकी है। इस फिल्म को अभी तक टोटल 8,365 शोज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- O Romeo को मिला 'धुरंधर' वाला सर्टिफिकेट, इतने घंटों तक थिएटर्स में मचेगा धमाल

50 हजार से ज्यादा की हुई टिकट बिक्री से फिल्म का अभी तक का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन 1.18 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा अभी तक का है। शाहिद कपूर की ओ रोमियो के पास अभी तक रात तक का समय बाकी है और यह भी हो सकता है कि टिकट बिक्री से रिलीज से पहले मूवी 2 करोड़ का आंकड़ा छू जाए। 'ओ रोमियो' पहले दिन 10 से 15 करोड़ की ओपनिंग लेगी, यह उम्मीद जताई जा रही है। 

o romeo advance booking collection

इस गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे शाहिद कपूर

'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर 'उस्तरा' के किरदार में दिखाई देंगे, जो 1980 से 90 के दशक के एक खौफनाक गैंगस्टर 'हुसैन शेख' उर्फ 'हुसैन उस्तरा' के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में शाहिद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं, जिन्हें अपने बदन पर टैटूज और गुस्से वाले अंदाज के लिए जाना जाता है।

o romeo first poster out  (1)

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की यह चौथी फिल्म साथ में है। इससे पहले उन्होंने 'कमीने', 'रंगून' और 'हैदर' में साथ काम किया है, जिनमें से दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर की O'Romeo में विक्रांत मैसी ने किया फ्री में काम, तमन्ना भाटिया ने भी नहीं ली फीस, क्या है वजह?